NEET UG Result 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस साल 4 मई को देश भर में नीट यूजी की परीक्षा हुई थी, जिसमें 2,09,318 छात्रों ने अंडरग्रेजुएट मेडिकल कोर्स में दाखिले के लिए परीक्षा दी थी. .छात्र अपने परीक्षा परिणाम इस बेवसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं.
छात्र अपने परीक्षा परिणाम यहां से चेक कर सकते हैं. इसके लिए अपको साइट पर जाकर अपना नाम और रोल नंबर डालना है. NTA ने छात्रों के रिजल्ट ईमेल पर भी भेजने की व्यस्था की ह और रिजल्ट छात्रों के ईमेल पर भेजे जा रहे हैं.
NEET UG Result 2025 : ऱाजस्थान के महेश कुमार पहले स्थान पर
इस साल अंडरग्रेजुएट मेडिकल कोर्स में दाखिले के लिए 2209318 छात्रो ने परीक्षा दी थी, जिसमें से 12,36,531 छात्र क्वालीफाई हुए हैं. कुल 1271896 उम्मीदवारों में 722462 लड़किया क्वालीफाई हुईं हैं. जबकि थर्ड जेंडर के 11 उम्मीदवारों में से 6 क्वालीफाई हुए हैं.
हनुमानगढ़ (राजस्थान ) महेश कुमार ने NEET UG में पहला स्थान प्राप्त किया है. दूसरा स्थान इंदौर के उत्कर्ष अवधिया का है, तीसरे स्थान पर महाराष्ट्र के कृषांग जोशी और चौथे स्थान पर दिल्ली के मृणाल किशोर झा हैं. पांचवे पर अविका अग्रवाल रहीं हैं. NEET UG 2005 में पहले 4 स्थानों वर छात्र और पांचवे स्थान पर छात्रा हैं.
NTA ने NEET UG का आंसर सीट जारी किया है..
रिजल्ट से पहले एनटीए ने परीक्षा का फाइनल आंसर-की जारी किया है. इस आंसर सीट में एक दो सवाल ऐसे है जिसके दो जवाब दिये गये हैं. छात्रों ने इनमें से को ईभी जवाब दिया होगा तो वो सही होगा. यानी जिन छात्रों ने दोनों उत्तरों में किसी एक को भी मार्क किया होगा, उन्हें पूरे अंक मिलेंगे. बुकलेट 45 के आंसर की में 1 सवाल का जवाब बदला है. पश्न पत्र के आंसर की में सवाल नंबर 40 का सही जवाब आप्शन 2 था, आंसर की में 1, 2 दोनों ऑप्शन को सही बताया गया हैं. बुकलेट 46 में क्वेश्चन नंबर 14 का जवाब 1 से बदलकर 1 और 4 किया गया है. इस तरह बुकलेट 47 में क्वेश्चन नंबर 20 का सही ऑप्शन 3 से बदलकर 2 और 3 किया गया है. बुकलेट 48 में क्वेश्चन नंबर 15 का सही ऑप्शन 4 से बदलकर 3 और 4 किया गया है.





