Tuesday, June 30, 2026
Home Breaking News डायमंड लीग में जीत के साथ सीजन खत्म करना शानदार रहा-नीरज चोपड़ा,जैवलिन...

डायमंड लीग में जीत के साथ सीजन खत्म करना शानदार रहा-नीरज चोपड़ा,जैवलिन थ्रोअर

0
537
Neeraj Chopra File Photo
Neeraj Chopra File Photo

डायमंड ट्रॉफी लीग जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी नीरज चोपडा ने अपनी इंक्रेडेबल जीत पर ट्वीट करते हुए लिखा है – “डायमंड ट्रॉफी विजेता के रूप में 2022 का सीज़न को खत्म करने का अनुभव अविश्वसनीय रहा. शानदार माहौल,मेरे चाचा और दोस्तों का स्टेडियम में होना और भी खास था.”

नीरज चोपड़ा ने स्विटजरलैंड के ज्यूरिख में आयोजित हुए डायमंड लीग में 88.44 मीटर भाला फेंक कर टूर्नामेंट में जात हासिल की. नीरज चोपड़ा डायमंड लीग में गोल्ड मेडल जीतने वाले भारत के पहले खिलाड़ी है.भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने इससे पहले 2017-2018  भी डांयमंड लीग में भारत का प्रतिनिधित्व किया था लेकिन  वो क्रमश: सातवें और चौथे स्थान पर रहे थे.