NDA Mangal Milan नई दिल्ली : संसद पुस्तकालय भवन में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी एनडीए संसदीय दल की एक विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसे ‘मंगल मिलन’ नाम दिया गया है. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में तमाम मंत्रियों और सांसदों ने मिलकर तिरंगा लहराया. दूसरी तरफ, संसद परिसर में ही झारखंड के छात्रों के विरोध प्रदर्शन के मुद्दे को लेकर एनडीए सांसदों ने भी अपनी बात रखते हुए प्रदर्शन किया.
NDA Mangal Milan:’मंगल मिलन’ बैठक का मुख्य उद्देश्य
यह बैठक असल में एनडीए संसदीय दल की नियमित साप्ताहिक रणनीति बैठक का ही एक नया रूप है. इसका मुख्य उद्देश्य राजनीतिक और विधाई मामलों पर रचनात्मक चर्चा को बढ़ावा देना तथा गठबंधन में शामिल सभी दलों के बीच आपसी तालमेल को और अधिक मजबूत करना है.
समन्वय और रणनीति बनाने का माध्यम
संसद के सत्र के दौरान प्रतिदिन सदन की कार्यनीति तय करने और विभिन्न दलों के बीच आम सहमति बनाने के अलावा, यह बैठक एनडीए के सहयोगी दलों के साथ समन्वय स्थापित करने का एक प्रभावी मंच भी है, जिससे गठबंधन की एकजुटता को निरंतर बनाए रखा जा सके.

