Narayan Singh Kushwaha :एमपी के मंत्री का अजीब बयान-पति की शराब छुड़ानी हो तो उनके लिए खाना ना बनाओ…जरुरत पड़ने पर बेलन भी दिखाओ

Narayan Singh Kushwaha , भोपाल :  मध्यप्रदेश में एक कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाह अपने एक बयान के बाद सुर्खियों में हैं. नारायण सिंह कुशवाह ने प्रदेश की महिलाओं को अजीबगरीब सलाह दी है. हालांकि मंत्री महोदय का उद्देश्य महिलाओं को शराबी पति को सुधारने के लिए टिप देने का था लेकिन उन्होंने जिस तरह से महिलाओं को सलाह दी, उसे सुनकर आप भी चकरा गये. नारायण कुशवाह ने महिलाओं को सलाह देते हुए कहा कि “अगर पति शराबी है तो उसकी शराब की लत छुड़ाने के लिए आपको उन्हें घर में ही शराब पीने के लिए कहना चाहिए. आपको उनके लिए खाना नहीं बनाना चाहिए और जरूरत पड़े तो पति को बेलन भी दिखाना चाहिए.”

Narayan Singh Kushwaha का बयान सुन चकराये लोग 

दरअसल कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाह शुक्रवार को नशा मुक्ति के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में विशेष अतिथि के तौर पर बुलाये गये थे. इसी कार्यक्रम के दौरान भाषण देते हुए माननीय मंत्रीजी ने ये बातें कहीं.

मोहन यादव सरकार में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने आगे कहा कि –“ केवल माताएं और बहनें ही हैं जो अपने पतियों को शराब पीने से रोक सकती हैं. महिलाओं को पहले अपने पति को समझाना चाहिए कि वे बाजार में शराब ना पीएं. आप उन्हें शराब की बोतल घर में लाने और अपने सामने पीने के लिए कह सकती हैं. अगर वे महिलाओं के सामने शराब पीएंगे तो उनकी पीने की मात्रा कम होती जाएगी. धीरे-धीरे उन्हें अपनी पत्नी और बच्चों के सामने शराब पीने में शर्म आने लगेगी. महिलाओं को अपने पतियों को ये भी बताना चाहिए कि उनके बच्चे भी भविष्य में उनकी तरह ही शराब पीने लगेंगे. ऐसे में आपके पति धीरे-धीरे शराब पीना छोड़ देंगे. यह व्यवहारिक रूप से सम्भव है. वे शराब छोड़ देंगे.”

 बुराई छुड़ाने में संस्कारों को आड़े नहीं आने देना चाहिये- नारायण सिंह कुशवाहा

मंत्री महोदय ने व्यहारिकता बताते हुए कहा कि महिलाओं को अपने शराबी पतियो को बेलन भी दिखाना चाहिये. उन्होने आगे कहा कि आप महिलाओं को अपने शराबी पतियो के लिए खाना भी नहीं बनाना चाहिये और जरुरत पड़े तो बेलन भी दिखाना चाहिये. उन्होने कहा कि हमारे समाज में सामाजिक संस्कारों के कारण कई लोग ऐसा नहीं कर पाते हैं लेकिन गलत काम रोकने के लिए संस्कारों को आड़े नहीं आना चाहिए. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि महिलाओं को अपना एक गैंग बनाना चाहिये और बेलन गैंग बनाकर आदमियों को शराब पीने से रोकना चाहिये. मंत्री कुशवाह ने नशा मुक्ति के कार्यक्रम में लोगों को नशामुक्ति के लिए शपथ भी दिलाई.

 कैबिनेट मंत्री के बयान पर कांग्रेस ने ली चुटकी  

कैबनेट मंत्री  नारायण कुशवाह ने हलांकि महिलाओं को जो कहा वो व्यवहारिक ज्ञान के आधार पर कहा लेकिन कांग्रेस ने इसपर जम कर चुटकी ली. कांग्रेस ने इस परचुटकी लेते हुए कहा कि “केंद्रीय मंत्री को ऐसे मुद्दों पर थोड़ी समझदारी से बात करनी चाहिये. शराब एक समाजिक बुराई और समस्या है,जिसकी वजह से महिलाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है . राज्य में शराब पर प्रतिबंध लगाने के मुद्दे को टालती आई रही भाजपा को वादे पूरे करने की बात करनी चाहिये लेकिन इनके मंत्री विचित्र बाते कर रहे हैं. महिलाओं को घर से नशा मुक्ति चलाने के लिए कह रहे हैं.”

Latest news

Related news