Friday, March 13, 2026

दिल्ली की सड़कों पर निकलने से पहले ये खबर जरूर पढ़ें…

देश की राजधानी दिल्ली में G-20 समिट को लेकर तैयारियां ज़ोरो पर है. 8, 9, 10 सितम्बर के लिए पूरी दिल्ली बंद रहगी. ये फैसला विदेशी महमानों की सुरक्षा के लिहाज़ से लिया गया है. वहीं दूसरी तरफ समारोह से हफ्ता भर पहले ही दिल्ली में तैयारियों को पुख्ता रखने के लिए और समारोह के लिए ड्रेस रिहर्सल का दौर शुरू हो चुका है. ऐसे में शनिवार के बाद आज यानी रविवार 3 सितम्बर के लिए भी पुलिस की फुल ड्रेस रिहर्सल जारी है. इसी के मद्देनज़र 3 सितंबर को कई रास्तों पर दिल्ली वालों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. जहां रूट डाइवर्ट होने की पूरी पूरी सम्भावना है। हालांकि, लोगों को परेशानी से बचाने के लिए दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. इसके अलावा पुलिस ने लोगों से मेट्रो सेवा का इस्तेमाल करने का अनुरोध भी किया है.

रविवार 3 सितम्बर के लिए जारी की गई एडवाइजरी के मुताबिक पुलिस आज के दिन तीन रिहर्सल करेगी, जिसका समय सुबह 8 बजे से 9 बजे तक, 9.30 बजे से 10.30 बजे तक और दोपहर 12.30 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा.

ऐसे में दिल्ली के कुछ चिन्हित रास्तों पर आपको निकलने से पहले सोच लेना चाहिये. वो रूट कुछ इस प्रकार है.
सरदार पटेल मार्ग-पंचशील मार्ग, सरदार पटेल मार्ग-कौटिल्य मार्ग, गोल मेथी चौराहा, मानसिंह रोड चौराहा, सी-हेक्सागन, मथुरा रोड, जाकिर हुसैन मार्ग-सुब्रमण्यम भारती मार्ग, भैरों मार्ग-रिंग रोड, जनपथ-कर्तव्यपथ, बाराखंभा रोड रेड लाइट, टॉल्स्टॉय मार्ग, विवेकानंद मार्ग और सत्या मार्ग शांतिपथ गोल चक्कर पर सफर करने बचना चाहिये क्योंकि इन सभी मार्गों पर आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी.

इनके इलावा महात्मा गांधी मार्ग, आईपी फ्लाईओवर, राजघाट चौक, शांति वन चौक, सलीम गढ़ बाईपास, भैरों रोड, रिंग रोड, मथुरा रोड, शेरशाह रोड, सी-हेक्सागन, गोल मेथी, तीन मूर्ति, यशवंत प्लेस, ब्रिगेडियर होशियार सिंह मार्ग और टॉल्स्टॉय मार्ग मानसिंह चौराहे पर यातायात की आवाजाही पर नियम लागू होंगे.

दिल्ली पुलिस ने एडवाइजरी में सूचित करते हुए कहा है कि यात्रियों को दिल्ली की कई सड़कों और जंक्शनों पर सामान्य से अधिक यातायात का अनुभव हो सकता है. पुलिस ने लोगों को यात्रा की योजना पहले से बनाने की सलाह दी है. रविवार को दोपहर 1 बजे के आसपास दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से दिल्ली में प्रवेश की अनुमति दी गई थी.

Latest news

Related news