Monday, July 6, 2026
Home Breaking News मध्यप्रदेश के मंत्री HARDEEP SINGH DAUNG का बयान पच्चीस हजार की पाने...

मध्यप्रदेश के मंत्री HARDEEP SINGH DAUNG का बयान पच्चीस हजार की पाने वालों से 500 गाय के लिए काटा जाये, भड़के नेटिजन्स

0
329
MP MONISTER HARDEEP SING DANG
MP MONISTER HARDEEP SING DANG

भोपाल :  इन दिनों ‘पर उपदेश कुशल बहुतेरे’ ट्रेंड में है.अब तक नेताओं राजनेताओं की नजर इनडायरेक्टली जनता की जेब पर तो रहती ही रही है लेकिन अब ये मंत्री और नेतागण डायरेक्ट जनता की जेब काटने पर उतारु हैं. यकीन ना हो तो मध्यप्रदेश के इन मंत्रीजी हरदीप सिंह डांग (HARDEEP SINGH DAUNG) को सुनिये…

तो सुना आपने…”जिन कर्मचारियों की 25,000 से ज़्यादा तनख्वाह है, उनसे 500 रुपए गाय के लिए लिए जाएं”

अब मंत्री जी की ये सलाह सरकार कितनी संजीदगी से सुनती है ये तो बाद मे बता चलेगा लेकिन फिलहाल बयान के सोशल मीडिया पर आते ही नेटिजन्स भड़क गये है और सोशल मीडिया पर जमकर भड़ास निकाल रहे हैं.

डॉ.पंकज कटारा नाम के यूजर लिखते हैं कि ” एमएलए एमपी की आधी तनखा और मंत्री मुख्यमंत्री और प्रधान सेवक की तीन चौथाई तनखा गाय की सेवा के लिए कटनी चाहिए”

वहीं महेश पाटदार नाम के यूजर ने लिखा.. राम नाम से लूट लिया अब गाय नाम की बारी है …

महंगाई और बेरोजगारी से जनता परेशान

इसी तरह से कई यूजर मंत्री के इस सुझाव का या तो मजाक उड़ा रहे हैं या गुस्सा निकाल रहे हैं.

इस ट्टीट में पेशे से वकील एडवोकेट संजय लिखते हैं कि ‘आपको और आपकी कैबिनेट को वेतन नहीं लेना चाहिये. सारा वेतन गौ माता की सेवा में दान करना चाहिये और सबसे पहले आपको ऐसा करके उदाहरण पेश करना चाहिये ‘

सोशल मीडिया में लगातार इस बयान पर प्रतिकिया आ रही है लोगों का गुस्सा फूट रहा है. लोग मंत्री जी से तरह तरह से सवाल कर रहे हैं.  लोग मंत्री जी से सवाल कर रहे हैं कि क्या मध्य प्रदेश सरकार किसी नये तरह के टैक्स लगाने जा रही है.

चुनावों से पहले याद आती हैं गाय

कुछ लोगो ने तो ये भी लिखा है कि नेताओं को गाय केवल चुनावों के पहले नजर आती है.  पिछली सरकार ने कई गौशालाएं खुलवाई लेकिन वर्तमान सरकार (जिसमें ये मंत्री हैं) ने गाय के नाम से मिलने वाली राशि को ही कम कर दिया  जिसके कारण आज गाय भूख प्यास से दम तोड रही है..