Sunday, June 28, 2026
Home Breaking News MP Cabinet Expansion: चुनाव से ठीक पहले मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल का विस्तार,...

MP Cabinet Expansion: चुनाव से ठीक पहले मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल का विस्तार, तीन नये मंत्रियों ने ली शपथ

0
331
MP NEW MINISTER OATH
MP NEW MINISTER OATH

भोपाल  मध्यप्रदेश में अब किसी भी समय चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है . चुनाव से ठीक पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान ने एक नया दांव चला है. आज मंत्रिमंडल का विस्तार (MP Cabinet Expansion) किया गया है. तीन नये लोगों को मंत्रिपद की शपथ दिलायी गई है. आज गौरीशंकर बिसेन, राहुल लोधी और राजेंद्र शुक्ला को  मंत्रिपद की शपथ दिलाई गई.

 

गौरी शंकर बिसेन महाकौशल से बीजेपी के विधायक है , वहीं राजेंद्र शुक्ला विंध्य औऱ राहुल लोधी बुंदेलकंड से विधायक हैं. राज्यपाल मंगूबाई पटेल ने तीनों विधायकों को नये मंत्रि के तौर पर शपथ दिलाई. पिलहाल ये साफ नही है कि इन्हें कौन सा मंत्रालय दिया जायेगा.