MORBI BRIGDE COLLEPES: राजनीति के अखाड़े में दांव पेंच शुरु

मोरबी हादसे में रेस्क्यू आपरेशन पूरा भी नहीं हुआ,हादसे में अकाल काल के शिकार बने परिवारों के आंसू रुक नहीं रहे हैं.लेकिन राजनीति का बेशर्म चेहरा सामने आने लगा. इतनी बड़ी घटना और मासूमों की मौत के बाद भी राजनीति की दुकान खुली है. पूरा प्रशासन और सेना रेसक्यू के काम में लगे हैं, वहीं कुछ लोग इस हादसे में राजनीति की रोटी सेंकने से पीछे नहीं हट रहे हैं .

घटना के बाद सोशल मीडिया ट्वीटर पर बीजेपी समर्थक प्रीति गांधी ने घटना से पहले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा कि“यह डरावना है! #MorbiBridge के ढहने से पहले कुछ युवकों को केबलों को लात मारते हुए देखा गया. प्रत्यक्षदर्शियों ने भी इसकी पुष्टि भी की है. इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जानी चाहिये ‘

वहीं प्रीति पटेल के इस ट्टीट पर कांग्रेस के नेता बीवी श्रीनिवास ने ट्वीटर पर लिखा

कि – अगर बेशर्मी का कोई चेहरा होता तो ऐसा होता’

इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर  #Act of God  जैसे ट्रेंड चलने शुरु हो गये है जिसमें प्रधानमंत्री के उस भाषण को याद किया जा रहा है जिसमें उन्होंने बंगाल में चुनाव से पहले वहां पुल के गिरने पर कहा था कि ये act of god नहीं Act of fraud है. भगवान ये याद दिलाना चाहते हैं कि आपने किसे अपने लिए चुना है.

 

Latest news

Related news