10 अक्तुबर को छात्रों के आंदोलन को लेकर दिल्ली को छावनी में बदला जा रहा है. इसके लिए 57 मेट्रो स्टेशन पर आज रात 9 बजे से ही इंट्री और एक्जिट बंद कर दिए गए हैं, इसके साथ ही दिल्ली की रेलवे स्टेशनों पर सुबह 4 से 2 बजे तक ट्रेने रद्द कर दी गई है,
खाने पीने के होटल बंद किए गए है, आरड्ब्लूए को भी लोगों को घरों में रहने के लिए कहने को कहा गया है. ऐसे भी आरोप है कि दिल्ली पुलिस मस्जिदों में जाकर लोगों को धमका रही हैं.
इसके अलावा प्रदर्शनकारी छात्रों की धरपकड़ भी की जा रही हाँ. इसी को देखते हुए सीजेपी संस्थापक अभिजीत दिपके ने पोस्ट कर मज़ाक में कहा- मोदी जी अपना बीपी चैक करते रहिएगा.
“मोदी जी, अपना बीपी चेक करते रहिए “-Abhijeet Deepke
अभिजीत दिपके ने सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया है. इस वीडियो में अभिजीत के साथ सौरभ दास और आशुतोष रांका भी हैं. तीनों तंज़ भरे अंदाज़ में दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर कहा, मोदी जी बीपी चैक करते रहिए. उन्होने, “दिल्ली में अचानक आपातकाल Modi Ji, Apna BP check karte rahiye – Abhijit Dipke”
दिल्ली में अचानक आपातकाल Modi Ji, Apna BP check karte rahiye – Abhijit Dipke #Delhiprotest @Cockroachisback #CJP @abhijeet_dipke https://t.co/KGNLFzKj9P
— ekkadam (@ekkadam260772) October 9, 2026
AISF के छात्रों को ट्रेन से उतार हिरासत में लिया
सीजेपी के प्रोटेस्ट के पहले पुलिस प्रशासन ने हर संभव कदम उठा रही हैं. इसी कड़ी में उन्होंने पूणे से दिल्ली आ रहे छात्रों को ट्रेंन से उतार हिरासत में लिया. AISF के अध्यक्ष ने पोस्ट किया, “AISF के पुणे के स्टूडेंट्स, जो जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट के लिए दिल्ली जा रहे थे, उन्हें मध्य प्रदेश पुलिस ने इटारसी में हिरासत में ले लिया है.
उन्हें कुछ देर पहले हिरासत में लिया गया। हम अभी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि स्टूडेंट्स को कहाँ ले जाया जा रहा है और उन्हें हिरासत में लेने का क्या कारण है.”
AISF students from Pune, travelling to Delhi for the Jantar Mantar protest, have been detained by Madhya Pradesh Police at Itarsi. The detention took place moments ago. We are currently trying to ascertain where the students are being taken and the grounds for their detention. #AISF #Pune #Itarsi #JantarMantar #StudentProtest @abhijeet_dipke @Cockroachisback @SauravDassss @AshutoshRanka
— Viraaj Devang (@ViraajDevang) October 8, 2026
इतना ही नहीं AISF ने बताया है कि दिल्ली में उनके आसफ अली रोड हेडक्वार्टर के बाहर पुलिस की गाड़ियां खड़ी की गई है. इतना ही नहीं, AISF उत्तर प्रदेश के प्रेसिडेंट मुज़म्मिल ज़ाहिद अली को आज सुबह UP पुलिस ने आज़मगढ़ में हाउस अरेस्ट कर लिया.

