Saturday, February 14, 2026

UP assembly: स्पीकर ने विधानसभा के अंदर पान मसाला थूकने पर विधायक को लगाई फटकार

UP assembly: मंगलवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने विधानसभा कक्ष में एक सदस्य के पान मसाला थूकने की सूचना मिलने पर विधायकों की खिंचाई की और कहा कि उन्होंने स्वयं उस क्षेत्र को साफ करवाया.
मंगलवार को सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले सदस्यों को संबोधित करते हुए सतीश महाना ने कहा कि घटना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने क्षेत्र की सफाई कराई.

स्पीकर ने कहा उन्होंने वीडियो में थूकने वाले को देखा है

सतीश महाना ने दावा किया कि सीसीटीवी वीडियो में उन्होंने विधायक को थूकते हुए देखा है, लेकिन उन्होंने कहा कि सार्वजनिक अपमान से बचाने के लिए वह विधायक का नाम नहीं लेंगे. उन्होंने कहा, “आज सुबह मुझे सूचना मिली कि हमारे विधानसभा के इस हॉल में किसी सदस्य ने पान मसाला खाकर थूका है. इसलिए मैं यहां आया और उसे साफ करवाया. मैंने वीडियो में विधायक को देखा है. लेकिन मैं किसी व्यक्ति को अपमानित नहीं करना चाहता. इसलिए मैं उनका नाम नहीं ले रहा हूं. मैं सभी सदस्यों से आग्रह करता हूं कि अगर वे किसी को ऐसा करते हुए देखें तो उन्हें रोकें…इस विधानसभा को साफ रखना हमारी जिम्मेदारी है…अगर संबंधित विधायक आकर मुझसे कहें कि उन्होंने ऐसा किया है तो अच्छा होगा, नहीं तो मैं उन्हें बुलाऊंगा…”

UP assembly: विधानसभा का बजट सत्र जारी है

उत्तर प्रदेश में बजट सत्र चल रहा है. वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने 20 फरवरी को वर्ष 2025-26 के लिए राज्य का बजट पेश किया, जिसके बारे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह बुनियादी ढांचे के विकास पर ध्यान देने के साथ 2024-25 के बजट से 9.8 प्रतिशत अधिक है.

ये भी पढ़ें-Supreme Court: किसी को “मियाँ-तियां” या “पाकिस्तानी”  कहना गलत है, लेकिन आपराध नहीं

Latest news

Related news