Wednesday, March 4, 2026

मिल्कीपुर से 61.710 वोटों से जीते भाजपा के चंद्रभानू पासवान, समाजवादी पार्टी को लगा बड़ा झटका

MilkiPur ByElection :  उत्तर प्रदेश के मिल्कीपुर विधानसभा का उपचुनाव भी बीजेपी ने जीत लिया है. भाजपा के चंद्रभानू पासवान ने समाजवादी पार्टी के अजीत प्रसाद को 61.710  वोटों के अंतर से हराया. सुबह 8 बजे से शुरु हुई मतगणाना में 30 राउंड की गिनती के बाद चंद्रभानू पासवान के जीतने की घोषणा कर दी गई है

MilkiPur ByElection जीतने पर सीएम योगी ने दी बधाई

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी की जीत पर बधाई देते हुए इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यूपी सरकार के प्रति आमजन के अटूट विश्वास का प्रतीक बताया.  मुख्यमंत्री ने भाजपा उम्मीदवार चंद्रभानु पासवान को भी बधाई दी.भाजपा उम्मीदवार की जीत पर सीएम योगी ने कहा कि य़े झूठ और लूट की राजनीति पर पूर्ण विराम है.

सीएम योगी भाजपा उम्मीदवार की जीत पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर लिखा कि मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय की सभी समर्पित पार्टी पदाधिकारियों एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं को हृदयतल से बधाई! यह विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में ‘डबल इंजन की भाजपा सरकार’ की लोक-कल्याणकारी नीतियों, सेवा, सुरक्षा और सुशासन को समर्पित यूपी सरकार के प्रति आमजन के अटूट विश्वास का प्रतीक है.

वहीं सपा उम्मीदवार क हार पर पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि “ये झूठी जीत है, जिसका जश्न भाजपाई कभी भी आईने में अपनी आँखों-में-आँखें डालकर नहीं मना पाएंगे. उनका अपराधबोध और भविष्य में हार का डर उनकी नींद उड़ा देगा.”

मिल्कीपुर उपचुनाव मे हार पर अखिलेश यादव ने एक्स पर एक लंबा मैसेज लिखा है जिसमें इसे भ्रष्टाचार की जीत बताया है. अखिलेश यादव ने लिखा है कि “ऐसी चुनावी धांधली करने के लिए जिस स्तर पर अधिकारियों की हेराफेरी करनी होती है, वो 1 विधानसभा में तो भले किसी तरह संभव है, लेकिन 403 विधानसभाओं में ये ‘चार सौ बीसी’ नहीं चलेगी. इस बात को भाजपावाले भी जानते हैं, इसीलिए भाजपाइयों ने मिल्कीपुर का उपचुनाव टाला था. पीडीए मतलब 90% जनता ने ख़ुद अपनी आँखों से ये धांधली देखी है”

Latest news

Related news