बुधवार को यौन हिंसा के आरोपी कि गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों के हरिद्वार जाने और गंगा में मेडल बहाने के एलान के बाद से ही ट्वीटर पर लोग मोदी सरकार को घेरने में लगे थे. ऐसे में शाम को मोदी सरकार में मंत्री मीनाक्षी लेखी का एक पत्रकार के पहलवानों पर किए सवाल को सुनकर दौड़ लगा देना खूब वायरल हुआ. सोशल मीडिया पर ये वीडियो को हैश टैग मीनाक्षी लेखी और हैश टैग बेशर्म से खूब वायरल हो रहा है.
कब और कहा का है वीडियो
वीडियो एक यूट्वूब चैनल आई न्यूज़ का है. इसकी महिला पत्रकार ने दिल्ली के क्नॉट प्लेस पर मंत्री को घेर लिया. मंत्री जी वहाँ सरकार के 9 साल पूरे होने पर एक उद्घाटन समारोह में शामिल होने पहुंची थी कनॉट प्लेस के मशहूर हनुमान मंदिर के पास शौचालय और लोगों के लिए लगाए गए वॉटर कूलर का मंत्री जी ने फीता काट के उद्घाटन किया और वहां मौजूद लोगों को संबोधित भी किया. इसी कार्यक्रम से लौटते समय मीनाक्षी लेखी से इस पत्रकार ने पहलवानों को लेकर सवाल पूछा जिसके जवाब में मंत्री जी ने दौड़ लगा दी.
अब सोशल मीडिया पर मंत्री जी की दौड़ का मज़ा ले रहे है लोग
ट्वीटर पर मंगलवार शाम से ही मंत्री मीनाक्षी लेखी का वीडियो ट्रेंड करने लगा. कुछ लोग इस वीडियो को रीट्वीट कर मंत्री और मोदी सरकार पर अपना गुस्सा निकाल रहे थे तो कुछ इसमें भी मज़ा ढूंढ रहे थे.
मनीष बीपीएल नाम के एक यूज़र ने मंत्री जी की दौड़ पर लिखा, “कल का performance देखकर लगने लगा हैं कि जल्द ही #महिला वर्ग का स्वर्ण पदक तो #मीनाक्षीलेखी को ही मिलने वाला हैं, क्योंकि महिला #पहलवानों पर सवाल से भागने की ऐसी स्पीड कंही नही देखी. #WrestlerProtests #MeenakshiLekhi #JantarMantar”
कल का performance देखकर लगने लगा हैं कि जल्द ही #महिला वर्ग का स्वर्ण पदक तो #मीनाक्षीलेखी को ही मिलने वाला हैं, क्योंकि महिला #पहलवानों पर सवाल से भागने की ऐसी स्पीड कंही नही देखी।#WrestlerProtests #MeenakshiLekhi #JantarMantar
— manishbpl (@manishbpl1) May 31, 2023
वहीं एक शयाम मीरा सिंह नाम के यूज़र ने लिखा, “ये भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी हैं. इनसे पूछा गया कि महिला पहलवानों के पर क्या कहना है. ये भाग निकलीं. समझ नहीं आता इन्हें ये कहने में भी क्या जा रहा था कि जाँच होनी चाहिए, बेटियों को धैर्य रखना चाहिए. ये काहे की जनप्रतिनिधि हैं. भागना तो निहायत बेशर्मी है.“
ये भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी हैं। इनसे पूछा गया कि महिला पहलवानों के पर क्या कहना है। ये भाग निकलीं। समझ नहीं आता इन्हें ये कहने में भी क्या जा रहा था कि जाँच होनी चाहिए, बेटियों को धैर्य रखना चाहिए। ये काहे की जनप्रतिनिधि हैं। भागना तो निहायत बेशर्मी है।pic.twitter.com/333lXO0sX5
— Shyam Meera Singh (@ShyamMeeraSingh) May 31, 2023
तो दूसरी यूज़र रुचिरा चतुर्वेदी ने तो पूरी मोदी सरकार को ही लपेट लिया, रुचिरा ने ट्वीट किया, “झोला उठाकर भाग जाने का वक़्त आ चुका है, सिर्फ़ मीनाक्षी लेखी का नहीं, बल्कि पूरी मोदी सरकार का! यहां महिला पहलवानों से जुड़ा सवाल था, प्रतिक्रिया देखिए –“
झोला उठाकर भाग जाने का वक़्त आ चुका है,
सिर्फ़ मीनाक्षी लेखी का नहीं, बल्कि पूरी मोदी सरकार का!यहां महिला पहलवानों से जुड़ा सवाल था, प्रतिक्रिया देखिए –pic.twitter.com/pBd4MuI2r8
— Ruchira Chaturvedi (@RuchiraC) May 30, 2023
इसी तरह विवेक नाम के शख्स ने भी अपना मंत्री का मज़ाक उड़ाते हुए लिखा, “सवालो से भागने पर कोई मैडल मिल सकता है क्या •••??? भागो भागो : : मंत्री महोदया”
सवालो से भागने पर कोई मैडल मिल सकता है क्या •••???
भागो भागो : : मंत्री महोदया#मीनाक्षीलेखी— विवेक 🇮🇳 (@vc_myvoice) May 30, 2023
रमेश भाई नाम के एक यूज़र ने तो राष्ट्रीय मीडिया को ही इस दौड़ पर घेर लिया, उन्होंने लिखा “एक बार इस वीडियो को #नोएडा वाले मीडिया को जरुर देखना चाहिए सवाल ऐसे पूछना चाहिए साधुवाद करता हू इस महिला पत्रकार को सवालों के जवाब से भागती हुई महिला मंत्री”
एक बार इस वीडियो को #नोएडा वाले मीडिया को जरुर देखना चाहिए सवाल ऐसे पूछना चाहिए साधुवाद करता हू इस महिला पत्रकार को
सवालों के जवाब से भागती हुई महिला मंत्री#मीनाक्षीलेखी #WrestlersProtest @Phogat_Vinesh @anjanaomkashyap pic.twitter.com/GNubuYhUk0— Ramesh Bhai (@Rameshyadav0033) May 31, 2023
कांग्रेस और आप ने भी किया लेखी की दौड़ का वीडियो ट्वीट
वहीं राजनीतिक दलों ने भी मीनाक्षी लेखी के इस वीडियो को ट्वीट किया. कांग्रेस पार्टी ने वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, “महिला पहलवानों के मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने दी तीखी प्रतिक्रिया आप खुद देखें”
महिला पहलवानों के मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने दी तीखी प्रतिक्रिया
आप खुद देखें 👇 pic.twitter.com/9XqyJcwmgD
— Congress (@INCIndia) May 30, 2023
वहीं आम आदमी पार्टी वे लिखा “पहलवानों से जुड़े सवाल को सुनकर सरपट भागी ‘बेशर्म मंत्री’ मीनाक्षी लेखी पत्रकार: “आप महिला सांसद हैं” आप पहलवानों के मुद्दे पर चुप क्यों हैं, और “प्रधानमंत्री क्यों चुप हैं” ?”
पहलवानों से जुड़े सवाल को सुनकर सरपट भागी ‘बेशर्म मंत्री’ मीनाक्षी लेखी
पत्रकार: “आप महिला सांसद हैं” आप पहलवानों के मुद्दे पर चुप क्यों हैं, और “प्रधानमंत्री क्यों चुप हैं” ?
Meenakshi Lekhi: 🏃♀🏃♀🏃♀🏃♀ pic.twitter.com/h5pVMPJC3e
— AAP (@AamAadmiParty) May 31, 2023
ये भी पढ़ें- Rahul Gandhi in US: अमेरिका में बोले राहुल,“मोदी जी भगवान को भी समझा देंगे की दुनिया कैसे चलती है”

