दिल्ली नगर निगम के 250 सीटों के लिए चुनाव के तारीखों की घोषणा कर दी गई है. 250 सीटों में 42 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित की गई है.वहीं महिलाओं के लए 50 प्रतिशत सीटें आरक्षित की गई हैं. परिसीमन के बाद ये व्यवस्था लागू की गई है. केंद्र सरकार ने हाल ही में दिल्ली के परिसीमन के बाद 18 अक्टूबर को नोटिफिकेशन जारी किया था.

