Friday, February 27, 2026

मथुरा: वृंदावन गार्डन होटल में लगी आग, दो कर्मचारियों की मौत

गुरुवार तड़के मथुरा के वृंदावन गार्डन होटल में आग लग गई. आग इतनी भीषण थी की इसमें दो कर्मचारियों की मौत हो गई, जानकारी के मुताबिक आग होटल की पहली मंजिल पर बने गोदाम में लगी. घटना में एक कर्मचारी की हालत गंभीर है उसे आगरा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है.
जानकारी के मुताबिक आग लगने के समय होटल में काफी गेस्ट भी मौजूद थे. होटल को भागवत के लिए बुक किया गया था. और आग लगने के समय काफी लोग वहां थे. जिन्हें आग लगने की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने बचाया.
आग होटल की ऊपरी मंजिल पर बने गोदाम में लगी. आग लगने के समय 4 कर्मचारी स्टोर रुम में सो रहे थे. जो आग की लपटों के बीच फंस गए. फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें निकाला. लेकिन तब तक काफी देर हो गई थी. दो कर्मचारियों की दम घुटने की वजह से मौत हो गई थी. जबकि एक की हालत काफी गंभीर है. उसे इलाज के लिए आगरा रिफर किया गया है.

आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं है. पहली नज़र में आग लगने की वजह शार्ट सर्किट को बताया जा रहा है. CMO कार्यालय के नियंत्रण कक्ष प्रभारी, डॉ भूदेव कि “होटल में आग लगने की सूचना मिलने के बाद मेडिकल टीम मौके पर भेजी गई. घायलों को अस्पताल भेजा गया जिसमें से एक घायल को आगरा रेफर कर दिया गया है. हमें वहां से 2 शव मिले हैं जिनकी मृत्यु दम घुटने से हुई है”

Latest news

Related news