Sunday, July 5, 2026
Home Breaking News Manish Sisodia: बीमार पत्नी से मिलने पहुंचे मनीष सिसोदिया, शुक्रवार को कोर्ट...

Manish Sisodia: बीमार पत्नी से मिलने पहुंचे मनीष सिसोदिया, शुक्रवार को कोर्ट ने दी थी इजाजत

0
372

कथित उत्पाद शुल्क नीति घोटाले मामले में फरवरी से बंद दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया शनिवार को अपने घर पहुंचे. पुलिस सिसोदिया को उनकी बीमार पत्नी से मिलवाने ले कर आई है.

राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने दी थी अनुमति

शुक्रवार को राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने सिसोदिया की याचिका पर उन्हें पत्नी से मिलने जाने की अनुमति दी थी. सिसोदिया को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक घर पर रहने की अनुमति मिली थी. 26 फरवरी से जेल में बंद मनीष सिसोदिया के परिवार के लिए ये बड़ा मौका है जब दीवाली से पहले मनीष घर पर होंगे.

सिसोदिया इस साल फरवरी से हिरासत में हैं

सिसोदिया पर आरोप है कि उन्होंने दक्षिण के शराब डीलरों के एक समूह, जिसे “साउथ ग्रुप” कहा जाता है, को फायदा पहुंचाने के लिए अब खत्म हो चुकी आबकारी नीति में बदलाव किए, जिससे नई व्यवस्था के तहत लाभ मार्जिन बढ़ाकर सरकारी खजाने को नुकसान हुआ.
आम आदमी पार्टी (आप) नेता सिसोदिया इस साल फरवरी से हिरासत में हैं और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) दोनों उनकी जांच कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें-PM Modi के लिखे गीत को मिला Grammy Awards, “अबंडेंस इन मिलेट्स” ने जीता पुरस्कार