Wednesday, February 11, 2026

मणिपुर में बंद से जनजीवन प्रभावित, चुराचांदपुर में प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा; चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात

Manipur Bandh:  मणिपुर में नई सरकार बनने के बाद एक बार फिर हालात तनावपूर्ण हो गए हैं. राज्य के चुराचांदपुर जिले में दो विधायकों के सरकार बनाने की प्रक्रिया में शामिल होने से कुछ आदिवासी संगठन नाराज हैं. इसके विरोध में शुक्रवार को संपूर्ण बंद का एलान किया गया. इस बंद के कारण कुकी-जो बहुल जिले में जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित है. जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.

कुकी स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन ने किया था Manipur Bandh आह्वान

कुकी स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन ने शुक्रवार आधी रात से 24 घंटे के बंद का एलान किया था। वहीं, एक अन्य संगठन ‘ज्वाइंट फोरम आफ सेवन’ ने भी सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक बंद बुलाया. बंद के कारण बाजार पूरी तरह बंद रहे और सड़कों पर गाड़ियां नहीं चलीं. सरकारी दफ्तरों और स्कूलों में भी बहुत कम लोग पहुंचे. बंद का सबसे ज्यादा असर जिला मुख्यालय के तुइबोंग इलाके में दिखा. जिले में तनाव को देखते हुए अहम जगहों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं. शुक्रवार सुबह बंद का समर्थन कर रहे लोग हाथों में लाठियां लेकर सड़कों पर उतर आए.

कुकी महिला मानवाधिकार संगठन ने किया प्रदर्शन

कुकी महिला मानवाधिकार संगठन ने मणिपुर सरकार बनाने में कुकी-ज़ो MLAs की भागीदारी के खिलाफ चुराचांदपुर में विरोध प्रदर्शन किया.

चुराचांदपुर में पिर भड़की हिंसा

मणिपुर के कुकी-बहुल चुराचांदपुर ज़िले में MLA नेमचा किपगेन के BJP सरकार में डिप्टी चीफ़ मिनिस्टर बनने के विरोध के बाद हिंसा भड़क गई. प्रदर्शनकारी तुइबोंग बाज़ार के पास जमा हुए, फेंके गए सामान में आग लगा दी और नारे लगाए.

इंडियान एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक स्थिति तब और बिगड़ गई जब प्रदर्शनकारियों ने सिक्योरिटी फ़ोर्स पर पत्थर फेंके, जिसके बाद लाठीचार्ज करना पड़ा. दो लोग घायल हो गए. अधिकारियों ने कहा कि किपगेन के शपथ लेने के बाद से तनाव बढ़ रहा है, और अतिरिक्त फ़ोर्स तैनात की गई है.

 

ये भी पढ़ें-Islamabad blast: पाकिस्तान की राजधानी में धमाका, कम से कम 31 की मौत 169 घायल, शिया मस्जिद को बनाया निशाना

 

Latest news

Related news