Wednesday, July 1, 2026
Home Breaking News भतीजे की शादी में नाचते हुए गिरा शख्स ,पांच सेकेंड में हुई...

भतीजे की शादी में नाचते हुए गिरा शख्स ,पांच सेकेंड में हुई मौत

0
314

वाराणसी 

सोशल मीडिया पर एक एक बार फिर से हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल है जिसमें एक व्यक्ति अचानक नाचते नाचते लड़खड़ाता है और गिर जाता है.आस पास वाले कुछ समझ पाते इससे पहले ही शख्स की मौत हो गई.

बताया जा रहा है कि ये वीडियो वाराणसी का है और ये शख्स अपने भतीजे की शादी में डांस कर रहे थे. वाराणसी के पिपलानी कटरा औघड़नाथ तकिया के पास  शादी समारोह के दौरान इस शख्स को डांस करते समय हार्ट अटैक आया और देखते ही देखते उनकी वहीं मौत हो गई.

हाल के दिनों के इस तरह की घटनाएं लगातार हो रही हैं जिससे कई सवाल उठ रहे हैं. क्या इसके पीछे कोविड से उपजी जटिलताए हैं या कोई और कारण? क्योंकि मृतक मनोज विश्वकर्मा मात्र 40 साल के थे और पूरी तरह से स्वस्थ व्यक्ति थे.