TMC Candidate List 2026: ममता बनर्जी ने किया 291 उम्मीदवारों का ऐलान, नंदीग्राम नहीं अब इस सीट से लड़ेंगी चुनाव

TMC Candidate List 2026 : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने उम्मीदवारो के नाम की पहली सूची जारी कर दी है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कालीघाट स्थित अपने आवास से 291 उम्मीदवारों की सूची जारी की है. इस लिस्ट में सबसे चौंकाने वाला फैसला नंदीग्राम सीट को लेकर लिया गया है. ममता बनर्जी इस बार नंदीग्राम से चुनाव नहीं लड़ेंगी.

TMC Candidate List 2026:ममता भवानीपुर से लडेंगी चुनाव 

ममता बनर्जी ने स्पष्ट किया कि वह अपनी पारंपरिक सीट भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. गौरतलब है कि 2021 के चुनाव में ममता को नंदीग्राम में शुभेंदु अधिकारी से हार का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद उन्होंने भवानीपुर उपचुनाव जीतकर सदन में वापसी की थी.इस बार भी बीजेपी ने शुभेंदु अधिकारी को  दो सीटों नंदीग्राम और भवानीपुर से टिकट दिया है.

नंदीग्राम में ‘मास्टरस्ट्रोक’: शुभेंदु के करीबी को दिया टिकट

TMC ने नंदीग्राम सीट पर इस बार बड़ा दांव खेला है. पार्टी ने पवित्रा कार्केई को नंदीग्राम से उम्मीदवार बनाया है. पवित्रा को कभी शुभेंदु अधिकारी का बेहद करीबी माना जाता था और 2021 में शुभेंदु की जीत में उनकी अहम भूमिका थी. आज ही टीएमसी में शामिल हुए पवित्रा को टिकट देकर ममता ने बीजेपी के गढ़ में सेंध लगाने की कोशिश की है.

चुनाव आयोग पर बरसीं ममता, जीत का जताया भरोसा

उम्मीदवारों की घोषणा के दौरान ममता बनर्जी ने निर्वाचन आयोग (EC) पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा: चुनाव आयोग बीजेपी की ओर से ‘अच्छा खेल’ खेल रहा है. उन्हें सीधे बीजेपी के लिए प्रचार करना चाहिए.

ममता ने दावा किया कि तमाम चुनौतियों के बावजूद टीएमसी 2026 के चुनावों में 226 से अधिक सीटें जीतकर सत्ता में वापसी करेगी.

भरतपुर से मुस्तफिजुर रहमान को मौका

मुर्शिदाबाद जिले की चर्चित भरतपुर सीट से टीएमसी ने मुस्तफिजुर रहमान को मैदान में उतारा है. यहाँ से वर्तमान विधायक हुमायूं कबीर का पत्ता काट दिया गया है, जो अपने विवादित बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते थे.

पहाड़ की 3 सीटें सहयोगियों के नाम

दार्जिलिंग और पहाड़ी क्षेत्रों की रणनीति साझा करते हुए ममता बनर्जी ने बताया कि 3 सीटें अनित थापा के नेतृत्व वाली भारतीय गोरखा प्रजातांत्रिक मोर्चा (BGPM) के लिए छोड़ी गई हैं.

टीएमसी ने कांग्रेस ने चंद्रिमा भट्टाचार्य को दमदम उत्तर सीट, मदन मित्रा को कमरहाटी सीट, फिरहाद हकीम को कोलकाता पोर्ट सीट , कुणाल घोष को बेलेघाटा सीट , डॉ. शशि पांजा को श्यामपुकुर सीट  और  ज्योतिप्रियो मल्लिक को हाबरा सीट से उम्मादवार बनाया है. सीटों के बारे में अभिषेक बनर्जी ने कहा कि प्रदेश के चुनाव में टीएमसी ने  291 उम्मीदवारों में से 52 महिलाएं, 95 अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति और 47 अल्पसंख्यकों को टिकट दिया है.

Latest news

Related news