Tuesday, March 3, 2026

Maharashtra crisis: शरद पवार के पोते का दावा, “दिसंबर में होंगे महाराष्ट्र विधानसभा के चुनाव”

देशभर की निगाहे मुंबई पर लगी है. इस बीच शरद पवार के पोते रोहित पवार ने एक बड़ा दावा कर दिया है. रोहित ने कहा है कि महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव दिंसबर में होने वाले है. समाचार एजेंसी एएनआई से रोहित ने कहा, “लोकसभा या विधानसभा चुनाव राज्य में होने से पहले 5-6 महीने पहले ईवीएम की चेकिंग रिपोर्ट ली जाती है और 4 दिन पहले महाराष्ट्र के कुछ अधिकारियों को ईवीएम की मरम्मत और निर्माण शुरू करने का निर्देश दिया गया है. यह इस बात का संकेत है कि लोकसभा चुनाव दिसंबर 2023 में कराए जा सकते हैं क्योंकि कर्नाटक चुनाव में बीजेपी हारी थी वही चीज मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और अन्य राज्यों में भी ऐसा ही हो सकता है. बीजेपी ने आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुए एनसीपी और शिवसेना को तोड़ने की कोशिश की है.”

मुंबई में एनसीपी के दोनों गुटों की बैठक हो रही है

उधर मुंबई में NCP की एक साथ दो अलग-अलग बैठकें हो रही है. उप मुख्यमंत्री अजीत पवार ने MET बांद्रा में सभी NCP सांसदों, विधायकों, MLC, जिला प्रमुखों और राज्य प्रतिनिधियों की बैठक बुलाई है, जबकि शरद पवार ने YB चव्हाण सभागार में सभी सदस्यों की बैठक बुलाई है. इस बीच खबर आ रही है कि एमईटी बांद्रा में अजित पवार गुट की NCP वहां पहुंचने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं से शपथ पत्र ले रही है कि वो उनके साथ है. MET बांद्रा पहुंचे अजित पवार ने एएनआई के सवाल का जवाब देते हुए कहा, “हमारे पास सभी हैं, चिंता करने कोई बात नहीं है.”

चुनाव आयोग के सामने दोनों गुटों ने पेश किया असली एनसीपी होने का दावा

मुंबई के साथ साथ अब एनसीपी की लड़ाई दिल्ली भी पहुंच गई है. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के दोनों गुटों अजित पवार और शरद पवार गुट ने चुनाव आयोग को पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए अपने असली एनसीपी होने का दावा पेश किया है.

Latest news

Related news