Mahakumbh Day 1 : प्रयागराज महाकुंभ में आज पहले दिन तकरीबन 1 करोड़ 65 लाख लोगों ने संगम में डुबकी लगाई . प्रयागराज के संगम तट पर ऐसा महौल है, मानो यहां जन सैलाब उमड़ आया हो. सूचना विभाग के द्वारा जारी आंकड़े के मुताबिक सोमवार को शाम 6 बजे तक 1 करोड़ 65 लाख लोगों ने किया संगम में आस्था की डुबकी लगाई.
#WATCH | #MahaKumbh2025 | A large number of devotees arrive at Sangam to take a holy dip and participate in #MahaKumbhMela2025.
Up till 3 pm today, around 1 crore devotees took a holy dip in the Sangam area.
(Video: Information Department) pic.twitter.com/xmmijpZmI4
— ANI (@ANI) January 13, 2025
Mahakumbh Day 1 : संगम किनारे उमड़ा जन सैलाब
महाकुंभ के आयोजन से पहले ही ये अनुमान लगाया जा रहा था कि इस बार श्रद्धालु ज्यादा संख्या में आयेंगे. प्रदेश सरकार का अनुमान है कि महाकुंभ 2025 में विदेशी मेहमानों के साथ साथ देश और दुनियाभऱ से 40 से लेकर 45 करोड़ तक श्रद्धालु इस महाआयोजन में आ सकते हैं. इसका अंदाजा पहले दिन ही हो गया है,जब करीब दो करोड़ से ज्यादा लोग संगम के तट पर जमा हो गये हैं. समाचार एजेंसी ANI ने ड्रोन से बनाये गये कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किये हैं , जिनमें देखा जा सकता है कि किस तरह से संगम के तट पर और आस- पास केवल लोग ही लोग मौजूद हैं. संगम के आर पास आने जाने के लिए बनाये गये टेंपरेरी पुल पर लोगों के आनेजाने का तांता लगा हुआ है. दृश्य को देखकर ऐसा लग रहा है कि इस बार के महाकुंभ में अब तक के सारे रिकॉर्ड टूट जाएंगे.
प्रशासन ने शुरु की पहले शाही स्नान की तैयारी
महाकुंभ में पहला दिन कल्पवासियों के नाम रहा. पहले दिन कल्पवासियों ने पवित्र संगम में डुबकी लगाकर महाकुंभ के शुभारंभ किया. महाकुंभ के दूसरे दिन यानी 14 जनवरी को मकर संक्राति को मौके पर देश भर से आये साधु संत संगम में डुबकी लगायेंगे.

