Saturday, June 27, 2026
Home Breaking News Maha Kumbh traffic woes: माघी पूर्णिमा स्नान से पहले प्रशासन ने जारी...

Maha Kumbh traffic woes: माघी पूर्णिमा स्नान से पहले प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी, कुंभ क्षेत्र ‘नो व्हीकल जोन’ घोषित किया गया

0
206
Mahakumbh
Mahakumbh

Maha Kumbh traffic woes: प्रयागराज और आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की परेशानी के बीच प्रसासन ने बुधवार, 12 फरवरी को होने वाले ‘माघी पूर्णिमा स्नान’ के लिए योजनाएं बना ली गई हैं. पूरे महाकुंभ क्षेत्र को ‘नो व्हीकल जोन’ घोषित कर दिया गया है. ये कदम तब उठाया गया है जब कुंभ क्षेत्र में ट्रेफिक जाम की भयंकर समस्या पैदा हो गई.

माघी पूर्णिमा को लेकर प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

महाकुंभ जिला प्रशासन ने ‘माघी पूर्णिमा स्नान’ के लिए अधिक श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद में यातायात योजना तैयार की है.
1-श्रद्धालुओं के लिए स्नान की व्यवस्था सुचारू रूप से हो सके, इसके लिए 11 फरवरी को सुबह 4 बजे से पूरे मेला क्षेत्र को नो व्हीकल जोन घोषित कर दिया गया है. हलांकि इससे आवश्यक और आपातकालीन सेवाओं को छूट दी जाएगी.

2- प्रयागराज शहर में भी 11 फरवरी को शाम 5 बजे के बाद नो व्हीकल जोन लागू कर दिया जाएगा. आवश्यक और आपातकालीन सेवाओं को छूट दी जाएगी.

3- महाकुंभ स्नान के लिए प्रयागराज शहर में बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहन 11 फरवरी को प्रातः 4 बजे के पश्चात संबंधित मार्गों के पार्किंग स्थलों में पार्क किए जाएंगे. आवश्यक एवं आपातकालीन सेवाओं के वाहनों को इस व्यवस्था से छूट रहेगी.

4- एडवाइजरी में बताई गई यातायात व्यवस्था 12 फरवरी को मेला क्षेत्र से श्रद्धालुओं के सुचारू रूप से निकलने तक प्रभावी रहेगी.

5- प्रयागराज शहर एवं मेला क्षेत्र में वाहनों के प्रवेश एवं निकास पर प्रतिबंध कल्पवासियों के वाहनों पर भी लागू रहेगा.

कई जगहों पर 30 घंटे तक लोग जाम में फंसे रहे थे

रविवार और सोमवार को लोग कई स्थानों पर 30 घंटे से अधिक समय तक ट्रैफिक जाम में फंसे रहे थे.
माघी पूर्णिमा से पहले सोमवार को प्रयागराज में महाकुंभ के लिए जाने वाले हजारों श्रद्धालु कथित तौर पर 300 किलोमीटर तक फैले विशाल ट्रैफिक जाम में फंस गए. पुलिस को लोगों से वापस लौटने के लिए कहते देखा गया, जिससे मामले की गंभीरता का पता चलता है.
उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि यातायात में देरी कुप्रबंधन के कारण नहीं, बल्कि महाकुंभ के दौरान श्रद्धालुओं की भारी संख्या के कारण अपरिहार्य है, क्योंकि यह इतिहास में मानवता का सबसे बड़ा समागम है.

डीजीपी प्रशांत कुमार ने बताया कि 13 जनवरी को महाकुंभ शुरू होने के बाद से अब तक 40 करोड़ से अधिक श्रद्धालु संगम में पवित्र डुबकी लगा चुके हैं, और अभी भी हर दिन लाखों लोग आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें-हरियाणा सीएम और अध्यक्ष के खिलाफ बयानबाजी अनिल विज पर पड़ी भारी, भाजपा ने दिया कारण बताओ नोटिस