Sunday, June 28, 2026
Home Breaking News Madhya Pradesh polling: 1 बजे तक मध्यप्रदेश में 45.40% हुआ मतदान, मुरैना...

Madhya Pradesh polling: 1 बजे तक मध्यप्रदेश में 45.40% हुआ मतदान, मुरैना में पथराव और झड़प की खबर

0
376

शुक्रवार को मध्य प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हुई. चुनाव आयोग के आकड़ों के मुताबिक यहां 1 बजे तक 45.40% लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर लिया था.
मध्य प्रदेश की 230 सीटों पर 5.6 करोड़ मतदाता हैं. इनमें से 2.88 करोड़ पुरुष मतदाता और 2.72 करोड़ महिला मतदाता हैं. कुल 22.36 लाख युवा पहली बार मतदान करेंगे.

मुरैना से में पथराव और झड़प की सूचना

वोटिंग के दौरान मुरैना के दिमनी विधानसभा क्षेत्र में पथराव और झड़प की सूचना के बाद सुरक्षा बढ़ाई गई है. शैलेंद्र सिंह, एसपी, मुरैना ने बताया, “अभी पुष्टि नहीं हुई है कि क्या हुआ है. यहां दोनों तरफ के घरों के बीच किसी बात को लेकर कुछ विवाद है. अनावश्यक तरीके से माहौल खराब करने की कोशिश कुछ लोगों के द्वारा की जा रही है. हम जब यहां आए तब यहां कुछ लोग खड़े थे जो हमें देखकर भाग गए. यहां घरों की सर्च भी की जाएगी. हमारा प्रयास है कि शांतिपूर्ण मतदान चलता रहे.”


मतदान के दिन किसने क्या कहा

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और उनकी पत्नी अमृता राय ने भोपाल के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला. कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा, “पूरे प्रदेश में बदलाव की लहर है…हम 130 से ज्यादा सीटें जीतेंगे…”


वहीं, ग्वालियर में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा, “पूरे मध्य प्रदेश में भाजपा की लहर चल रही है. भाजपा के पक्ष में वातावरण है. केंद्र, राज्य सरकार की योजनाओं और विकास को पसंद किया जा रहा है और इसके आधार पर मैं विश्वासपूर्वक कह सकता हूं कि भाजपा मध्य प्रदेश में स्पष्ट बहुमत की सरकार बनाएगी.”


मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता उमा भारती ने अपने पैतृक निवास डूंडा, टीकमगढ़ में वोट डाला.


इंदौर में पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने अपना वोट डाला. उन्होंने कहा, “हमारे कार्यकर्ता मेहनत करते हैं तो मुझे लगता है कि मेहनत का फल मीठा होता. लोगो को विकास और काम को देखकर वोट करना चाहिए.”


केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला. केंद्रीय मंत्री ने कहा, “मुझे विश्वास है कि मध्य प्रदेश में जनता के आर्शीवाद के साथ बीजेपी की सरकार पूर्ण बहुमत से इस बार भी बनने वाली है.”


वहीं छिंदवाड़ा में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ ने कहा, “प्रदेश के मतदाताओं में बहुत उत्साह है…इनके(भाजपा) पास कुछ बोलने के लिए नहीं है इसीलिए ये हिंदुत्व का मुद्दा बनाते हैं…”


मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और बुधनी से बीजेपी उम्मीदवार शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर के एक मंदिर में पूजा की. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनकी पत्नी साधना सिंह का सीहोर में महिलाओं ने स्वागत भी किया.

ये भी पढ़ें-Chhattisgarh second phase polling: छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के मतदान में सुबह 11 बजे तक 19.65% पड़े वोट, बघेल ने किया 75 सीटें जीतने…