Monday, July 6, 2026
Home Breaking News LS 2024 BJP 1st list : बीजेपी की 195 उम्मीदवारों के नाम...

LS 2024 BJP 1st list : बीजेपी की 195 उम्मीदवारों के नाम की पहली सूचि जारी.पीएम मोदी बनारस से ही लडैंगे चुनाव, देखिये पूरी लिस्ट

0
318
LS 2024 BJP 1st list
LS 2024 BJP 1st list

नई दिल्ली: बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति ने 195 उम्मीदवारों  के नामों की पहली सूची जारी कर दी है.LS 2024 BJP 1st list में 16 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशो के लिए उम्मीदवारों के नामों जारी किये गये हैं . पहली सूची में ही पीएम मोदी के चुनाव क्षेत्र के बारे में जानकारी दे दी गई है. पीएम मोदी बनारस से ही लोकसभा का चुनाव लडैंगे.

LS 2024 BJP 1st list : 29 फऱवरी की बैठक में 195 उम्मीदवारों के नाम हुए तय

बीजेपी के केंद्रीय चुनाव समिति ने दिल्ली में 29 फरवरी को पार्टी  अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में बैठक की. देर रात तक चली बैठक में 16 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशो के उम्मीदवारों के नाम तय किय गये.

केंद्रीय बीजेपी से मिली खबरों के मुताबिक पहली सूचि में उत्तर प्रदेश से 51 सीटों, पश्चिम बंगाल से 20 साटों,  मध्य प्रदेश से 24 सीटों , गुजरात और राजस्थान से 15-15 सीटों, केरल से 12 सीटों, तेलंगाना से 9 सीटों, असम से 11 सीटों , झारखंड और छत्तीसगढ़ से 11-11 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय कर लिये गये हैं . इसके अलावा  दिल्ली से 5 सीटों , जम्मू-कश्मीर से 2 सीटों, उत्तराखंड से 3 सीटों, अरुणाचल प्रदेश से 2 सीटों  और गोवा, त्रिपुरा, अंडमान-निकोबार और दमन- दीव से 1-1 सीटों पर उम्मीदवीरों के नाम तय कर लिये गये हैं.

ये भी पढ़े:- गौतम गंभीर के बाद Jayant Sinha ने पार्टी नेतृत्व के लिए किया ट्वीट,मांगा चुनावी…

गौतम गंभीर और जयंत सिन्हा ने खुद को टिकट की राजनीति से किया दूर

आपको बता दें कि मान जा रहा था कि दिल्ली के मौजूदा सांसदों मे से कम से कम 5 के टिकट इस बार काट दिये जायेंगे. इस बार दिल्ली के लिए नामों की घोषणा से पहले ही दिल्ली में गौतम गंभीर ने खुद को टिकट की रेस से बाहर  कर लिया . वहीं झारखंड के हजारीबाग से जयंत सिन्हा ने भी खुद को चुनाव राजनीति से फिलाहल बाहर रहने का फैसला किया है

पहली लिस्ट में भोजपुरी स्टार्स का जलवा बरकरार 

बीजेपी  ने  195 उम्मीदवारो की जो पहली सूचि जारी की है उसमें भोजपुरी स्टार कलाकारों का जलवा बरकरार है. दिल्ली में मनोज तिवारी, यूपी में रवि किशन और दिनेश लाल निरहुआ तो पश्चिम बंगाल के आसनसोल से भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह को भाजपा ने  मौदान में उतारा है .

य़ूपी में किसे कहां से मिला टिकट , 51 सीटों पर नाम की हुई घोषणा 

कैराना से प्रदीप कुमार, मुजफ्फनगर से संजीव कुमार बालियान,रामपुर से घनश्याम लोधी,संभल से परमेश्वर लाल सैनी,गौतम बुद्ध नगर से महेश शर्मा,बुलंदशहर से भोला सिंह,मथुरा से हेमा मालिनी
आगरा से सत्यपाल सिंह बघेल,फतेहपुर से राज कुमार चाहर,एटा से राजू भैया,शाहजहांपुर से अरुण कुमार सागर,खीरी से अजय मिश्रा टेनी,सीतापुर से राजेश सिंह,हरदोई से जयप्रकाश रावत,मिश्रिख से अशोक कुमार रावत,उन्नाव से साक्षी महाराज,लखनऊ से राजनाथ सिंह,अमेठी से स्मृ‍ति ईरानी
फर्रुखाबाद से मुकेश राजपूत,इटावा से रामशंकर कठेरिया,कन्नौज से सुब्रत पाठक,जालौन से भानु प्रताप
झांसी से अनुराग शर्मा,बांदा से आरके सिंह पटेल,फतेहपुर से साध्वी निरंजन ज्योति,फैजाबाद से लल्लू सिंह,अंबेडकर नगर से रितेश पांडेय,गोंडा से कीर्तवर्धन सिंह,डुमरियागंज से जगदंबिका पाल
डुमरियागंज से जगदंबिका पाल,संतकबीर नगर से प्रवीण कुमार निषाद,गोरखपुर से रविकिशन शुक्ला
लालगंज से नीलम सोनकर,आजमगढ़ से दिनेश लाल यादव.

मध्यप्रदेश में किसे कहां से मिला टिकट, देखिये पूरी लिस्ट

मुरैना- शिवमंगल सिंह तोमर, भिंड- संध्या राय,ग्वालियर- भारत सिंह कुशवाह,गुना- ज्योदिरादित्य सिन्धिया,सागर- लता वानखेड़े,टीकमगढ़- वीरेन्द्र खटीक,दमोह- राहुल लोधी,खजुराहो- वी.डी. शर्मा
सतना- गणेश सिंह,रीवा- जनार्दन मिश्र,सीधी- राजेश मिश्रा,शहडोल- हिमाद्री सिंह,जबलपुर- आशीष दुबे
मंडला-फग्गन सिंह कुलस्ते,होशंगाबाद- दर्शन सिंह चौधरी,विदिशा- शिवराज सिंह चौहान,भोपाल- आलोक शर्मा,राजगढ़- रोडमल नागर,देवास- महेंद्र सिंह सोलंकी,मंदसौर- सुधीर गुप्ता,रतलाम- निता नागर सिंह चौहान,खरगोन- गजेन्द्र पटेल,खंडवा- ज्ञानेश्वर पाटिल,बैतूल- दुर्गा दास उइके

राजस्थान में किसे कहां से मिला टिकट

बीकानेर- अर्जुन राम मेघवाल,चुरू- देवेंद्र झाझरिया,सीकर- स्वामी सुमेधानंद सरस्वती,अलवर- भूपेंद्र यादव,भरतपुर- रामस्वरूप कोली,नागौर- ज्योति मिर्धा,पाली- पीपी चौधरी,जोधपुर- गजेंद्र शेखावत
बाड़मेर- कैलाश चौधरी,जालौर- लुंबाराम चौधरी,उदयपुर- मन्नालाल रावत,बांसवाड़ा- महेंद्र मालवीय
चित्तौड़गढ़- सीपी जोशी,कोटा- ओम बिरला,झालावाड़-बारां- दुष्यंत सिंह