Sunday, July 5, 2026
Home Breaking News UP love Jihad: 5 साल तक अमित बनकर ‘लिव-इन’में रहा यूसुफ,शादी से पहले...

UP love Jihad: 5 साल तक अमित बनकर ‘लिव-इन’में रहा यूसुफ,शादी से पहले रखी धर्म परिवर्तन की शर्त

0
366
Shikohabad livein partner
Shikohabad livein partner

शिकोहाबाद (उत्तर प्रदेश)  उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से लव जेहाद (UP love Jihad) और धर्म परिवर्तन के लिए दवाब (Forced conversion in UP) का मामला सामने आया है.यहां एक लड़के ने अपनी पहचान छुपाकर हिंदु लड़की से रिश्ता बनाया. ये लड़का पिछले पांच साल से अमित बनकर एक हिंदु लड़की (UP love Jihad) के साथ रह रहा था. लड़के का असली नाम यूसूफ है.

लिव-इन में पार्टनर के साथ धोखा

5 साल लिव इन रिलेशनशिप में रहने के बाद प्रेमिका को पता लगा  कि उसका पार्टनर अमित नहीं बल्कि युसूफ है. मुस्लिम समुदाय का होने के बावजूद हिंदू बनकर रह रहा था. युवती ने जब शादी की बात की तो हकीकत सामने आई.यूसूफ ने लड़की के आगे शर्त रखा कि पहले धर्म परिवर्तन करना होगा, तभी शादी होगी. हकीकत का खुलासा होने पर लड़की ने पुलिस मे शिकायत दर्ज कराई.

किराये के मकान में 5 साल से रह रहा है ये जोड़ा

दरअसल थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के मोहल्ला स्वामीनगर में मैनपुरी की रहने वाली युवती अपने प्रेमी के साथ 5 साल से लिव-इन रिलेशनशिप में किराए के मकान में रह रही थी. युवती को बस इतना पता था कि जिससे वह प्रेम करती है वह हिंदू है और उसका नाम अमित है. लगातार 5 साल से लिव इन रिलेशनशिप में रहने के बाद जब युवती ने अपने प्रेमी अमित पर शादी के लिए दबाव बनाया तो युसूफ की सारी हकीकत सामने आ गई. जब युवती ने उससे कहा की तुम मुझसे शादी कर लो उसने कहा कि पहले तुम धर्म परिवर्तन करो तब मैं तुमसे शादी करूंगा.

 हकीकत खुलने पर लड़की ने की पुलिस मे शिकायत

युवती ने अपनी इस परेशानी को लेकर एसपी ग्रामीण रणविजय सिंह से शिकायत की . एसपी ग्रामीण रणविजय सिंह ने मामले का संज्ञान लेते हुए धर्म परिवर्तन और लव जेहाद के मामले में  थाना शिकोहाबाद पुलिस को मामला दर्ज करने का आदेश दिया. युसूफ के खिलाफ धर्म परिवर्तन का दवाब डालने के मामले में मुकदमा दर्ज हुआ.