Loksabha Amit Shah : लोकसभा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने उस विवादास्पद बिल को लोकसभा के पटल पर रख दिया है जिसके अंतर्गत मुख्यमंत्रियों से लेकर केंद्रीय मंत्रियों तक को आरोपो के आधार पर जेल में तीस दिन तक रखे जाने के बाद पद से हटाने का प्रावधान है.
Home Minister @AmitShah introduces following 3 bills in LokSabha
1. The Constitution (One Hundred & Thirtieth Amendment) Bill, 2025.
2. The Government of Union Territories (Amendment) Bill, 2025.
3. The Jammu & Kashmir Reorganisation (Amendment) Bill, 2025 pic.twitter.com/zNSM7sP6Q2
— SansadTV (@sansad_tv) August 20, 2025
Loksabha Amit Shah : संयुक्त संसदीय समिति (JPC) को भेजा जायेगा बिल
गृहमंत्री अमित शाह ने बिल के पेश करते हुए कहा कि कहा कि विपक्ष का आरोप है कि ये बिल जल्द बाजी में लाया गया है लेकिन इसका कोई सवाल ही नहीं है क्योंकि मैं विधेयक को JPC को भेजने का अनुरोध करने वाला हूं.JPC में लोकसभा और राज्यसभा, सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्य होंगे. वे इस पर विचार-विमर्श करेंगे और इसे आपके सामने लाएंगे.”
#WATCH | Union Home Minister Amit Shah says, “NK Premachandran says that the Bills have been brought in haste. There is no question of this because I am about to make a request for the Bill to be sent to the JPC…JPC will have members of Lok Sabha and Rajya Sabha, Ruling and… https://t.co/pesA2MdnHd pic.twitter.com/SgZxxNdjaA
— ANI (@ANI) August 20, 2025
वहीं विपक्ष का कहना है कि इस बिल से केंद्र में सत्तारूढ़ पार्टी को किसी भी राज्य के मुख्यमंत्री या मंत्री को हटाने के लिए खुली इजाजत मिल जाएगी.खासकर जिन राज्यों में विपक्ष की सरकार होगी,वहां उल्टे सीधे हठकंडे अपनाकर सरकार मुख्यमंत्रियों को हटाने की कोशिश कर सकती है. टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा का कहना है कि इस बिल के जरिये किसी चुने हुए जनप्रतिनिधि को हटाने के लिए खुला लाइसेंस मिल जायेगा. संसद में गृहमंत्री के द्वारा बिल पेश किये जाने का विपक्ष ने कड़ा विरोध किया . विपक्षी सांसदों ने सदन में बिल की कॉपियां फाड़ी और अमित शाह के उपर फेंकी.
संसद में विपक्ष ने बिल की कॉपी फाड़ अमित शाह के सामने फेंका।#AmitShah #Parliament pic.twitter.com/mt4qsngjaV
— Deepak Khatri (@Deepakkhatri812) August 20, 2025

