Lok Sabha Speaker election: मंगलवार को संसद में लोकसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं. एक तरफ जहां सरकार की ओर से अध्यक्ष का चुनाव सर्वसम्मति से कराने की अपील की जा रही है. सरकार की ओर से विपक्ष से बात कर रहे राजनाथ सिंह ने कहा कि स्पीकर को निर्विरोध चुने जाने की परंपरा कायम रहनी चाहिए. वहीं विपक्ष का कहना है कि वो सरकार के समर्थन के लिए तैयार है लेकिन उन्हें डिप्टी स्पीकर का पद दिया जाना चाहिए.
ओम बिरला कर सकते है एनडीए के उम्मीदवार के तौर पर नामांकन
इस बीच सूत्रों के हवाले से खबर है कि, बीजेपी सांसद ओम बिरला 18वीं लोकसभा के अध्यक्ष पद के लिए NDA के उम्मीदवार हो सकते हैं. वे आज सुबह 11.30 बजे अपना नामांकन दाखिल करे सकते हैं. इस बीच खबर ये भी है कि सहमति नहीं बनने की सूरत में विपक्ष के सुरेश को अपना उम्मीदवार बना सकता है.
राहुल गांधी ने की विपक्ष के लिए उपाध्यक्ष पद की मांग
वहीं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “हमने राजनाथ सिंह से कहा है कि हम उनके अध्यक्ष (उम्मीदवार) का समर्थन करेंगे, लेकिन परंपरा यह है कि उपाध्यक्ष का पद विपक्ष को दिया जाना चाहिए…”
#WATCH | “We have said to Rajnath Singh that we will support their Speaker (candidate) but the convention is that the post of Deputy Speaker to be given to opposition…,” says Congress MP Rahul Gandhi pic.twitter.com/CaeRn8ztAR
— ANI (@ANI) June 25, 2024
Lok Sabha Speaker election: अब सभी चीज़ें सामने आ जाएंगी- अखिलेश यादव
इसी तरह लोकसभा अध्यक्ष के नामांकन पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख और सांसद अखिलेश यादव ने कहा, “अब सभी चीज़ें सामने आ जाएंगी. विपक्ष की मांग यही थी कि उपाध्यक्ष विपक्ष का हो…”
#WATCH दिल्ली: लोकसभा अध्यक्ष के नामांकन पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख और सांसद अखिलेश यादव ने कहा, “अब सभी चीज़े सामने आ जाएंगी। विपक्ष की मांग यही थी कि उपाध्यक्ष विपक्ष का हो…” pic.twitter.com/DJHqk9ex2Q
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 25, 2024

