पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में भी हिंसा देखने को मिल रही है. पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना के कुलताई में बूथ संख्या 40 और 41 पर ईवीएम और वीवीपीएटी मशीनों को एक तालाब में फेंक दिया. ऐसा कहा जा रहा है कि नाराज़ भीड़ ने ईवीएम को नुकसान पहुंचाया है.
टीएमसी पर लग रहे आरोप
जानकारी के मुताबिक, कथित तौर पर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) समर्थकों के भीड़ को धमकाने के बाद भीड़ भड़क गई. इसके बाद भीड़ ने ईवीएम को पास के तालाब में फेंक दिया.
ममता बनर्जी के भतीजे को हारने का डर है-अमित मालविय
बंगाल में गड़बड़ियों को लेकर बीजेपी आईटी सेल के हैड अमित मालविय ने भी एक पोस्ट किया, उन्होंने लिखा, “डायमंड हार्बर (पश्चिम बंगाल) में बूथ 271 पर कब्जा करने का प्रयास सतर्क लोगों द्वारा विफल कर दिया गया… ममता बनर्जी के भतीजे को हारने का डर है.”
Attempt to capture Booth 271 in Diamond Harbour (West Bengal) foiled by vigilant people… Mamata Banerjee’s nephew is scared of losing. pic.twitter.com/UdTJ4Gz1hz
— Amit Malviya (मोदी का परिवार) (@amitmalviya) June 1, 2024
पश्चिम बंगाल चुनाव आयोग ने घटना पर तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है. चुनाव आयोग ने आगे कहा कि मतदान प्रक्रिया निर्बाध रूप से चल रही है.
कई दूसरी जगह भी देखने को मिली गड़बड़ियां
वहीं, आज सुबह 6.40 बजे 19-जयनगर (एससी) पीसी के 129-कुलतली एसी में बेनीमाधवपुर एफपी स्कूल के पास सेक्टर अधिकारी के रिजर्व ईवीएम और कागजात स्थानीय भीड़ द्वारा लूट लिए गए और 1 सीयू, 1 बीयू, 2 वीवीपीएटी मशीनों को तालाब में फेंक दिया गया. घटना के समय सेक्टर पुलिस चुनाव पार्टी से थोड़ी पीछे थी. सेक्टर अधिकारी द्वारा एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है. सेक्टर के तहत सभी छह बूथों में मतदान प्रक्रिया निर्बाध रूप से चल रही है. सेक्टर अधिकारी को नए ईवीएम और कागजात उपलब्ध कराए गए हैं,” इसने एक्स पर एक पोस्ट में कहा.
(1/2)
Today morning at 6.40 am Reserve EVMs & papers of Sector Officer near Benimadhavpur FP school, at 129-Kultali AC of 19-Jaynagar (SC) PC has been looted by local mob and 1 CU, 1 BU , 2VVPAT machines have been thrown inside a pond.— CEO West Bengal (@CEOWestBengal) June 1, 2024
सातवें चरण में बंगाल की राज्य में नौ लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के साथ-साथ सात राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ की 48 अन्य सीटों पर मतदान चल रहा है.

