Friday, March 6, 2026

बिहार में JDU नेता के घर से मिली शराब, नेता ने अपने खिलाफ बताया साजिश

छपरा:बिहार के सारण जिले से बड़ी खबर सामने आई है.जदयू के राज्य परिषद सदस्य कामेश्वर सिंह के घर में अंग्रेजी व देसी शराब मिली हैं.बताया जा रहा है कि छपरा के मढ़ौरा में पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर कार्रवाई हुई और बड़ी संख्या में शराब की बोतलें बरामद हुई हैं .

शराब की बरामदगी के बाद जदयू नेता कामेश्वर सिंह ने इसे साजिश बातते हुए कहा कि जहां से शराब मिली है वो पिछले 32 साल से खाली है और टूटी फूटी हालत में है.वो अपने घर में नहीं रहते हैं. उनके घर में किराएदार रहते हैं. उसके पास से ही यह शराब मिली है. कामेश्वर सिंह के घर से 60 पीस फ्रूटी, 3 बोतल व्हिस्की, 2 लिटर स्प्रिट मिले हैं.

इस मामले में पुलिस ने एक महिला को भी गिरफ्तार किया है. महिला का नाम  पूजा देवी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. इस मामले में सफाई देते हुए जदयू नेता कामेश्वर सिंह ने कहा कि कई सालों से वह उस घर में नहीं रहते, जहां शराब बरामद हुआ है.

Latest news

Related news