Prince Harry Newyork: बाल बाल बचे ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्केल,पैपराजी ने खतरनाक तरीके से उनकी कार को किया चेज

न्यूयार्क (NEW YORK) : ब्रिटेन के राजकुमार हैरी उनकी पत्नी मेगन (PRINCE HARRY MEGHEN MARKLE) और सास डोरिया की जान उस समय खतरे में पड़ गई जब न्यूयार्क में ये लोग एक आवार्ड सेरेमनी में शामिल होकर लौट रहे थे. प्रिंस हैरी, उनकी पत्नी मेगन मर्केल (PRINCE HARRY MEGHEN MARKLE) और सास डोरिया सेरेमनी में हिस्सा लेकर जब लौट रहे थे तब सड़क पर कुछ पैपराजी ने उनका खतरनाक ढंग से पीछा किया. राजकुमार (PRINCE HARRY MEGHEN MARKLE )के प्रवक्ता के मुताबिक हालात ये हो गई कि कई जगहों पर प्रिंस की कार टकराते टकराते और लोगों को कुचलने से बची.

दो घंटे तक पैपराजी ने किया हैरी को चेज

प्रिंस हैरी के प्रवक्ता ने बताया कि पैपराजी ने प्रिंस हैरी की कार को काफी देर तक चेज किया. करीब दो घंटे तक पैपराजी फोटोग्राफर्स ने कपल के चेज किया. कार में आगे की सीट पर प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन और पीछे की सीट पर सास डोरिया बैठी थी. घटना में कोई घायल नहीं है. सभी सुरक्षित है.

घटना ने दिलाई प्रिसेस डायना की याद

प्रिंस हैरी और उनका पत्नी के साथ हुए इस हादसे ने उनकी मां और ब्रिटेन कि प्रिंसेस डायना के कार एक्सीडेट की याद दिला दी. प्रिंसेस डायना की कार इसी तरह 1994 में पैपराजी से बचने की कोशिश में तेज गति के कारण दुर्घटना का शिकार हो गई थी. प्रिसेस डायना की कार का एक्सीडेंट  पैरिस में एक टनल को पार करते हुए हुआ था. प्रिसेस डायना अपने एक मित्र के साथ कार में जा रही थी, टनल पार करते हुए एक पैपराजी उनकी कार का बाइक से पीछा करने लगा . बताया जाता है कि पैपराजी के कैमरे से बचने के लिए प्रिंसेस डायना ने कार की रफ्तार बढ़ी दी और एक्सीडेंट का शिकार हो गई.

प्रिंस हैरी के साथ हुए घटना की पुष्टि न्यूयार्क पुलिस ने की

घटना की बात सामने आने पर न्यूयार्क पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि जब प्रिंस हैरी,उनकी पत्नी मेगन और सास डोरिया अवार्ड सेरेमनी से बाहर निकले तब कई फोटोग्राफर्स ने उनका पीछ किया. सूचना मिलने पर पुलिस भी वहां पहुंची लेकिन  मौके पर कई नहीं मिला. समाचार एजेंसी रायटर्स के मुताबिक पैपराजी करीब दो घंटे तक उनका पीछा करते रहे .

2020 से अमेरिका में रह रहे हैं प्रिंस हैरी

प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन 2020 से ही प्रिंस विलियम के राज्यभिषेक के बाद शाही जिम्मेदारियों से इस्तीफा देकर अमेरिका में रह रहे हैं.  ब्रिटेन मे नये राजा के राज्यभिषेक के बाद ये पहला मौक था जब ब्रिटेन के शाही परिवार का ये कपल किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल हुआ था. सोशल मीडिया मे आई तस्वीरों में प्रिंस हैरी उनकी पत्नी और सास एक ‘टैक्सी में जाते हुए दिखाई दिये.

कौन होते हैं पैपराजी, जिनसे सेलिब्रेटीज रहते है परेशान

पैपराजी उन फोटोग्राफर्स को कहा जाता है जो अक्सर सेलिब्रेटीज के निजी पलों ,व्यक्तिगत अवसरों की कभी चुपक से तो कभी सामने से तस्वीरें लेते हैं. ऐसी तस्वीरें होती है जो आम तौर पर नहीं देखी जाती है. आम लोग खास लोगों के इन तस्वीरों को खास तौर से पंसद करते हैं इसलिए ये फोटोग्राफर किसी भी हद तक जाकर मशहूर लोगों की तस्वीरें उतारते हैं.उनके प्राइवेट पलों को कैमरे में कैद कर लेते हैं. कई बार पैपराजी के इन हरकतों के कारण हादसे तक हो जाते हैं . ब्रिटेन की प्रिंसेस डायना के साथ हुआ हादसा इसका एक बड़ा उदाहरण है.

Latest news

Related news