Saturday, June 27, 2026
Home Breaking News Light and Sound Show in Agra Fort : ताजनगरी में घूमना अब...

Light and Sound Show in Agra Fort : ताजनगरी में घूमना अब और होगा मनोरंजक,आगरा फोर्ट में ‘लाइट एंड साउंड शो’ शुरु करने की तैयारी

0
223
Light and Sound Show in Agra Fort
Light and Sound Show in Agra Fort

Light and Sound Show in Agra Fort : ताजनगरी आगरा में अब तक दर्शक ताजमहल को देखने आते थे और ताजमहल को निहार कर चले  जाते थे. ज्यादातर लोग इस शहर के अन्य ऐतिहासिक धरोहरों को देखने के लिए वक्त नहीं निकाल पाते थे. उत्तर प्रदेश सरकार ने अब आगरा में पर्यटन को और अधिक बढ़ावा देने के लिए ताजमहल के अलावा दूसरे ऐतिहासिक मोन्यूमेंट्स को अलग अलग तरीके से हाइलाइट करने का प्रयास शुरु किया है.

Light and Sound Show in Agra Fort के जरिये बतायेंगे इतिहास

पर्यटकों के रात्रि प्रवास को बढ़ाने और पर्यटन उद्योग को नई ऊर्जा देने के लिए योगी सरकार लगातार प्रयास कर रही है.इसी कड़ी में ताजमहल का दीदार करने आने वाले पर्यटक अब आगरा किले (Agra Fort) में लाइट एंड साउंड शो का लुत्फ उठा सकेंगे. 31 जुलाई तक लाइट एंड साउंड शो शुरू होना है. जल्द ही ट्रायल शुरू हो जाएगा. उत्तर प्रदेश पर्यटन और पुरातत्व विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है.

मुगल बादशाह और शिवाजी के आगरा आगमन की होगी कहानी

आगरा किले में मुगल बादशाह, आगरा की संस्कृति, शिवाजी के आगरा आगमन को दर्शाते हुए लाइट एंड साउंड शो तैयार किया गया है. इसका 95 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है. सॉफ्टवेयर इंस्टॉलेशन के साथ शो में चलने वाली क्रिएटिव फिल्म भी फाइनल की जा चुकी है. उत्तर प्रदेश पर्यटन द्वारा लाइट एंड साउंड शो के शाम सात से रात 10 बजे तक होगा.

क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी दीप्ति वत्स ने बताया कि लाइट एंड साउंड शो की तैयारियां आखिरी दौर में है. जल्द ही काम पूरा कर लिया जाएगा. एएसआई से अनुमति मिलते ही लाइट एंड साउंड के ट्रायल भी शुरू कर दिया जाएगा. लाइट एंड साउंड शो में रोजाना दो शो होंगे. इससे ताजनगरी आने वाले पर्यटक आगरा की संस्कृति को जानने का मौका मिलेगा. साथ ही पर्यटन उद्योग को भी फायदा मिलेगा.