राहुल गांधी पर #FlyingKiss का आरोप लगाकर भड़की स्मृति ईरानी, इंटरनेट यूजर्स ने कहा-झूठ

नई दिल्ली   राहुल गांधी का संसद में  #flyingkiss का मामला जंगल की आग की तरह फैल रहा है.सांसद ही नहीं पूरे सोशल मीडिया पर राहुल गांधी के फ्लाइंग किस (FlyingKiss )के चर्चे हैं.

लोग इस बात पर चर्चा कर रहे हैं कि क्या वाकई में ये FlyingKiss इतना बड़ा मुद्दा है जिसे केंद्रीय मंत्री ने उठाया है, खासकर जब सदन के पटल पर इतने गंभीर मुद्दे पर बहस चल रही हो.

स्मृति इरानी के FlyingKiss आरोप ने बहस की दिशा बदल दी

अविश्वास प्रस्ताव पर बहस दूसरे दिन एक अलग दिशा में ही मुड गयी है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सरकार पर बड़े बड़े आरोप लगाये. इसके बाद देश की महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी की बारी आई . राहुल गांधी के बाद स्मृति ईरानी को बोलने का मौका दिया गया. उम्मीद की जा रही थी कि देश की महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति इरानी मणिपुर में महिलाओं के हालात पर कुछ बात करेंगी लेकिन उन्होंने एक अलग ही मुद्दे को हंगामे का रुप दे दिया. उन्होने राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि राहुल गांधी अपना भाषण खत्म करते करते महिला सदस्यों के साथ अभद्रता कर गये.

इंटरनेट पर वाररल हुई #FlyingKiss

ये खबर आग की तरह वायरल हुई और सोशल मीडिया ने खंगालना शुरु कर दिया कि क्या वाकई में राहुल गांधी ने कोई अभद्र हरकत कर दी है ?

इंडिया टुडे की पत्रकार ने स्मृति इरानी के दावे के बारे में बीजेपी की वरिष्ठ नेत्री हेमा मालिनी से  पूछा. तो हेमा मालिनी से साफ साफ कह कि उन्होंने राहुल गांधी को ऐसा करते नहीं देखा, जबकि स्मृति इरानी ने दावा किया कि राहुल गांधी ने महिला सांसदों के देखकर फ्लाइंग किस किया?

लोग बीजेपी नेताओं के #flyingkiss  के वीडियोज इंटरनेट पर साझा कर रहे हैं

लोगों ने कर दिया फैक्ट चेक

वहीं  इंटरनेट यूजर्स  संसद भवन के अंदर का वो वीडियो शेयर कर  रहे हैं जिसे लेकर स्मृति इरानी ने दावा किया था.वीडियो में देखा गया कि जिस समय राहुल गांधी अपना भाषण खत्म कर रहे थे , उस समय वो अध्यक्ष के आसन की तरफ देख कर बात कर रहे थे. यानी स्मृति ईरानी के दावे की पोल लोगों ने खोल कर रख दी है

संसद में हो रही बहस को देख रहा है देश

संसद में इन दिनों मणिपुर में महिलाओं के अपमान और जारी हिंसा को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर बहस चल रही है.ये मुद्दा देश के हर आदमी के लिए महत्वपूर्ण है,क्योंकि संसद में जारी बहस को देख-सुनकर देश के नागरिकों को ये पता चल सकेगा कि उनके देश के राजनेता उनकी समस्या के बारे में क्या राय रखते हैं?

प्रसिद्ध पत्रकार रवीश कुमार लिखते हैं  कि जिस महिला ने दो महिलाओं को सरे आम निर्वस्त्र करके घुमाने जैसी विभत्स घटना पर एक शब्द नहीं कहा वो महिला सम्मान की बात कर रही है !

वहीं शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि उन्होने साधारण शिष्टाचार किया. क्या उन्होने किसी की तरफ देख कर कहा कि ये किसके लिए है ?

 

 

Latest news

Related news