Thursday, March 5, 2026

लालू के हनुमान भोला यादव ने कहा- BJP वाले चावल बांट बांट कर देश को बांटने का काम कर रहे हैं

दरभंगा (रिपोर्टर सुभाष शर्मा) आज बुधवार को मकर संक्रांति के मौके पर राजद के वरिष्ठ नेता Bhola Yadav के आवास पर चूड़ा दही भोज का आयोजन किया गया. इस मौके पर राजद के नेता भाई वीरेंद्र, शिवचंद्र राम, जदयू के विधायक विनय चौधरी सहित महा गठबंधन के कई वरिष्ठ नेता वह कार्यकर्ताओं ने भाग लिया.

Bhola Yadav
Bhola Yadav

Bhola Yadav- चावल बांट बांट कर देश को बांटने का काम कर रहें हैं

लालू प्रसाद यादव के अयोध्या राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा में शामिल नहीं होने के सवाल पर लालू के हनुमान भोला यादव ने कहा कि भगवान श्री राम सबके रोम-रोम में वास करते हैं. भाजपा वाले भगवान का व्यवसायीकरण कर रहें हैं. भाजपा वाले चावल बांट बांट कर देश को बांटने का काम कर रहें हैं. ये हम लोगो को कतई बर्दाश्त नहीं है. भगवान सबके हैं और सबके हृदय में वास करते हैं.

लालू यादव हमारे नेता है, वो अयोध्या नहीं जा रहे हैं लेकिन ये कैसे मान रहे हैं, उनके तो ह्दय में राम नही हैं, यहीं से भगवान को स्मरण करते है. ये तो भाजपा का एजेंडा है जो अभी लोगो को बरगलाने का काम कर रहा है. उस बहकावे में न आएं. वहीं उन्होंने सीट शेयरिंग को लेकर कहा की इंडिया गठबंधन में सब कुछ स्मूथ है. समय आने पर बता दिया जायेगा.

ये भी पढ़ें: Hema Malini: मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थल तोड़ के बनाई गई मस्जिद, अगर इसका समाधान हो जाए तो अच्छा होगा

दही चूड़ा कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे भाई वीरेंद्र के द्वारा दिए गए बयान  ‘लालू यादव के कृपा से सरकार चलती है’ के सवाल पर कहा की मैं किसी टिप्पा – टिप्पणी पर नहीं जाना चाहता हूं. महागठबंधन की सरकार है, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव हैं. लालू यादव बड़े है उनका आशीर्वाद सरकार पर तो है ही. हमारा उस तरह कुछ कहना नही है. नीतीश कुमार हम लोगों के नेता हैं.

Latest news

Related news