Tuesday, June 30, 2026
Home Breaking News Samrat Chaudhary: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की फिसली ज़बान, कहा- लालू जी ने...

Samrat Chaudhary: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की फिसली ज़बान, कहा- लालू जी ने बेटी को किडनी के बदले बेचा लोकसभा टिकट

0
234

पटना, (अभिषेक झा-ब्यूरो चीफ), लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बजते ही राजनीति का राजनीतिक दलों में बयान बाजी का तीखा हो जाना तो लाजमी ही था. लेकिन बयानों का स्तर इस हद तक गिर जाएगा ये किसी ने नहीं सोचा होगा. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और बिहार प्रदेश के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी Samrat Chaudhary ने शर्मनाक बयान दिया है. सम्राट चौधरी ने लालू यादव पर हमला करते हुए कहा कि टिकट बेचते-बेचते लालूजी ऐसे हो गए कि अब अपनी बेटी को भी किडनी के बदले टिकट दे रहे है.

Samrat Chaudhary ने रोहिणी आचार्य को टिकट देने पर क्या कहा

सम्राट चौधरी ने कहा की लालू प्रसाद यादव टिकट बेचते हैं अब अपनी सगी बेटी को भी किडनी लेकर टिकट दे दिया इसके पहले उन्होनें कहा टिकट दिया था? यह दुर्भाग्य की बात है. लालू प्रसाद यादव को पैसा कही से चाहिए. पहले पैसा पर टिकट बेचते थे विधायक खरीदते थे. अब किडनी लेकर टिकट दे रहे है यह अपराध है.

रोहिणी आचार्य के सारण से चुनाव लड़ने की है चर्चा

असल में लालू यादव को किड़नी देने वाली बेटी रोहिणी आचार्य के सारण लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की चर्चा है इसी को लेकर पत्रकारों ने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री से सवाल पूछा था. लेकिन शायद किसी को इस बात की उम्मीद नहीं होगी कि सम्राट चौधरी ऐसा शर्मनाक कुछ बोल जाएंगे

भ्रष्टाचारियों पर झाड़ू चल रही है-सम्राट चौधरी

वहीं बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर कहा कि भ्रष्टाचारियों पर झाड़ू चल रही है. ये मोदी की गारंटी है.

ये भी पढ़ें-Supaul Bridge Girder Collapse: इलाज, मुआवज़े के लिए दिए निर्देश, जांच के बाद दोषियों पर होगी कार्रवाई-विजय सिन्हा