Sunday, June 28, 2026
Home Breaking News Lakhimpur Tigress: रामपुरा गांव में मिली बाघिन की लाश, संदिग्ध परिस्थितियों में...

Lakhimpur Tigress: रामपुरा गांव में मिली बाघिन की लाश, संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

0
304
lakhmpur khiri tigress
lakhmpur khiri tigress dead

Lakhimpur Tigress: लखीमपुर खीरी में रामपुरा गांव में एक बाघिन(Lakhimpur Tigress) का शव मिला है. आशंका जताई जा रही है कि गांव वालों ने बाघिन को गांव मे देखकर मार डाला. बाघ के शरीर पर चोट के निशान मिले है.

Dudhwa Tiger Reserve के पास बसा हैं रामपुरा गांव

बताया जा रहा है कि ये बाधिन शुक्रवार रात को गांव में घुस आई थी. गांव में एक घर के अंदर घुसकर गाय पर हमला कर दिया और उसे मारा डाला.  पूरी रात ग्राणीम दहशत में रहे. रात करीब एक बजे बाघिन ने गांव में गाय पर हमला बोल दिया.

दुधवा टागर रिजर्व से गांव में घुसी थी बाघिन

माना जा रहा है कि ये बाघिन Dudhwa Tiger Reserve से रास्ता भटक कर या भोजन की खोज में गांव की तरफ निकल आयी हो.गांव के अंदर बाघ को देखकर गांव वालों के पसीने छूट गये. दरअसल कुछ लोग गाड़ी में सवार होकर कहीं जा रहे थे तभी उन्होने एक घर से बाघिन को निकलते देखा. लोगों के लगा कि ये कोई कुत्ता है. बाधिन ने गाड़ी को अपने पास देखकर दहाड़ लगाई और गाड़ी पर हमला  कर दिया. तब लोगों को समध आया कि ये कुत्ता नहीं बाधिन है. गाड़ी में बैठे लोगों ने बाघिन का वीडियो भी बनाया. बाधिन के दहाड़ा से गांव वालों के पसीने छूट गये.  बताया जा रहा है कि गांव वालों ने वन विभाग की टीम को बताया था.

वन विभाग की बड़ी लापरवाही

गांव वालो के मुताबिक घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची ,18 घंटे तक कांबिंग भी की गई.इसके बावजूद  बाघिन को जिंदा नहीं पकड़ा जा सका. इसे वन विभाग की बड़ी लापरवाही माना जा रहा है. वन विभाग की लापरवाही की वजह से माना जा रहा है कि बाघिन की जान चली गई है. बाघिन के  शरीर पर चोट के बी निशान मिले हैं. शव को पोस्टमार्टम के लिए IVRI बरेली भेजा गया है. बताया जा रहा है कि ये बाघिन दुधवा टाइगर रिजर्व के बफर जोन की मेलानी रेंज में बसे गांव रामपुरा गांव घुसी गई थी.