Thursday, February 12, 2026

Kiren Rijiju vs Priyanka Gandhi: ‘गैरकानूनी वीडियो’ पोस्ट कर प्रियंका पर लगाया अपने सांसदों को स्पीकर से बदतमीजी करने का आरोप, प्रियंका बोली-‘यह झूठ है’

Kiren Rijiju vs Priyanka Gandhi: संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने गुरुवार को अपने X हैंडल पर एक “कांग्रेस MP द्वारा रिकॉर्ड किया गया गैर-कानूनी वीडियो” शेयर किया और आरोप लगाया कि कांग्रेस MPs लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के चैंबर में घुस गए, उन्हें “गाली दी” और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को “धमकी” दी. हलांकि कांग्रेस MP प्रियंका गांधी ने इन आरोपों को गलत बताया है.

किरेन रिजिजू ने क्या किया दावा

एक्स पर अपने पोस्ट में आठ सेकंड की क्लिप के साथ रिजिजू ने कहा, “यह एक गैर-कानूनी वीडियो क्लिप है जिसे एक कांग्रेस MP ने तब बनाया था जब 20-25 कांग्रेस MP माननीय स्पीकर के चैंबर में घुसे, उन्हें गालियां दीं और माननीय प्रधानमंत्री को धमकाया. हमारी पार्टी बहस और चर्चा में विश्वास करती है और कभी भी MP को मारपीट करने के लिए बढ़ावा नहीं देती.”

‘यह झूठ है’- प्रियंका गांधी

प्रियंका ने कहा, “हमने किसी को अपशब्द नहीं बोला. 1-2 सांसद ज्यादा नाराज थे और उन्होंने यह ज़ाहिर किया. उन्होंने यह भी कहा कि मैं उन्हें बढ़ावा दे रही थी, जो झूठ है. मैं चुपचाप बैठी थी. आखिर में, मैंने शांति से कुछ बातें स्पीकर साहब को कहा.”

Kiren Rijiju vs Priyanka Gandhi: वीडियो को लेकर उठ रहे सवाल

वीडियो पोस्ट करते हुए खुद किरेन रिजिजू ने कहा कि ये वीडियो : ‘गैरकानूनी वीडियो’ है और इसे कांग्रेस के एमपी ने रिकॉर्ड किया है, तो सवाल ये है कि फिर ये किरन रिजिजू के पास कैसे आया और वीडियो अगर गैरकानूनी है तो रिजिजू उस कांग्रेस सांसद के खिलाफ कार्रवाई की मांग क्यों नहीं कर रहे हैं.
दरअसल, यह मामला संसद के बजट सेशन में BJP की NDA सरकार और कांग्रेस की अगुआई वाले विपक्ष के बीच चल रही तनातनी का नया हिस्सा है.
रिजिजू ने बुधवार को सबसे पहले आरोप लगाया था कि कांग्रेस के सदस्य स्पीकर के चैंबर में घुस गए और उनके साथ गाली-गलौज की. उन्होंने यह भी कहा कि ओम बिरला “बहुत दुखी” हैं और उन्होंने खुद उनसे बात की है.
उन्होंने सदन में बोलने की परमिशन को लेकर हुए विवाद का ज़िक्र किया. उन्होंने कहा कि स्पीकर के फैसला सुनाने के बाद उसका पालन नहीं किया गया. उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें बोलने के लिए किसी की परमिशन की ज़रूरत नहीं है और वे जैसा चाहेंगे वैसा बोलेंगे.
रिजिजू ने कहा, “जब तक चेयर से परमिशन नहीं मिलती, सदस्य सदन में नहीं बोल सकते. प्रधानमंत्री भी चेयर की परमिशन से ही बोलेंगे. हर कोई परमिशन लेकर ही बोलता है.”

ये भी पढ़ें-नए लेबर कोड और अमेरिका भारत ट्रेड डील के खिलाफ किसान-मजदूरों का भारत बंद, इंडिया गठबंधन के सांसदों ने संसद में किया प्रदर्शन

Latest news

Related news