कांग्रेस नेता राहुल गांधी Rahul Gandhi ने उन लोगों के खिलाफ SC/ST Act के तहत FIR दर्ज करने की मांग की है, जिन्होंने उत्तराखंड के हल्द्वानी में एक जगह पर कथित तौर पर “शुद्धिकरण” की रस्म की थी, जब पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने वहां एक रैली को संबोधित किया था.
प्रधानमंत्री SC/ST एक्ट के तहत FIR के आदेश दें-Rahul Gandhi
कांग्रेस नेता ने इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा और कथित रस्म पर BJP लीडरशिप के जवाब पर सवाल उठाया.
गांधी ने कहा, “प्रधानमंत्री हर जाति से होने और पूरे भारत के प्रधानमंत्री होने का दावा करते हैं. फिर भी, उनकी पार्टी के प्रमुख कहते हैं कि शुद्धिकरण सही था.” उन्होंने मांग की कि प्रधानमंत्री इस मामले में आदेश दें कि SC/ST Act के तहत FIR दर्ज की जाए.
शुद्धिकरण SC/ST act के तहत अपराध है, लेकिन 20 दिन हो गए हैं और अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
हमारी मांग है- जिन लोगों ने उत्तराखंड में शुद्धिकरण किया है, उनके खिलाफ FIR दर्ज हो।
नरेंद्र मोदी कहते हैं- वो हर जाति के हैं लेकिन उत्तराखंड में BJP का चीफ कह रहा है कि शुद्धिकरण… pic.twitter.com/SP7dFaCWnX
— Congress (@INCIndia) August 29, 2026
उत्तराखंड BJP अध्यक्ष के बयान पर राहुल गांधी का सवाल
राहुल गांधी ने कहा, “8 अगस्त को कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे की हल्द्वानी में रैली होती है और 10 अगस्त को BJP-RSS के लोग उनके भाषण मंच का शुद्धिकरण करते हैं. इस घटना के बारे में 13 अगस्त को खरगे जी संसद में बताते हैं कि शुद्धिकरण की घटना अपराध है और यह मेरा व देश के हर दलित का अपमान है. लेकिन उत्तराखंड BJP के अध्यक्ष खुलकर कहते हैं कि शुद्धिकरण किया गया है और इसमें कोई समस्या नहीं है.”
8 अगस्त को कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे की हल्द्वानी में रैली होती है और 10 अगस्त को BJP-RSS के लोग उनके भाषण मंच का शुद्धिकरण करते हैं।
इस घटना के बारे में 13 अगस्त को खरगे जी संसद में बताते हैं कि शुद्धिकरण की घटना अपराध है और यह मेरा व देश के हर दलित का अपमान है।… pic.twitter.com/K2XABUiQiV
— Congress (@INCIndia) August 29, 2026
ये सिर्फ खड़गे जी का मामला नहीं है, देश के दलितों का मामला है-राहुल गांधी
अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के अपमान पर राहुल गांधी ने कहा कि ये सिर्फ उनका नहीं बलिक दलित समाज का अपमान है. राहुल गांधी ने कहा, “देश में दो विचारधाराओं के बीच लड़ाई चल रही है. संविधान की विचारधारा और BJP-RSS की विचारधारा.
इस देश में हजारों साल से दलितों पर अत्याचार हो रहा है. आज संविधान लागू होने के बाद भी उनके साथ हिंसा की जा रही है, जो कि गैरकानूनी है.
देश के कई स्कूलों में दलित बच्चों से टॉयलेट साफ कराया जाता है, उनसे झाड़ू लगवाई जाती है. दलितों को कुओं से पानी नहीं लेने दिया जाता. इतना ही नहीं, चाय की दुकान पर भी दलितों के साथ भेदभाव होता है और बारात में घोड़े पर चढ़ने को लेकर उन्हें मारा-पीटा और धमकाया जाता है.”
देश में दो विचारधाराओं के बीच लड़ाई चल रही है।
• संविधान की विचारधारा
• BJP-RSS की विचारधाराइस देश में हजारों साल से दलितों पर अत्याचार हो रहा है। आज संविधान लागू होने के बाद भी उनके साथ हिंसा की जा रही है, जो कि गैरकानूनी है।
देश के कई स्कूलों में दलित बच्चों से टॉयलेट… pic.twitter.com/PbVe9t3YFB
— Congress (@INCIndia) August 29, 2026
जितना ताकतवर दलित व्यक्ति उतना ताकतवर उसपर हमला-राहुल गांधी
राहुल गांधी ने अपने आरोप के समर्थन में उधारण देते हुए कहा कि, “एक दलित व्यक्ति जितना सफल होता है, उस पर उतनी ही ताकत के साथ आक्रमण होता है। ये हर रोज करोड़ों लोगों के साथ होता है.
⦿ हमारे राजस्थान कांग्रेस के CLP टीकाराम जूली जी मंदिर जाते हैं, BJP के नेता शुद्धिकरण करते हैं
⦿ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जी हल्द्वानी के रामलीला मैदान भाषण देने जाते हैं, वहां शुद्धिकरण होता है
⦿ बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी जी मंदिर जाते हैं, तो वहां भी शुद्धिकरण होता है ये BJP-RSS के लोग करते हैं और हिंदुस्तान के संविधान के अनुसार ये अपराध है.“
खड़गे ने राज्यसभा में मुद्दा उठाया था
राज्यसभा में विपक्ष के नेता खड़गे ने संसद में यह मुद्दा उठाया था. उन्होंने पूछा कि उनके भाषण के बाद शुद्धिकरण की रस्म की क्या ज़रूरत थी.
जिसपर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया था, कहा था कि BJP ऐसे काम का समर्थन नहीं करती और सदन को भरोसा दिलाया था कि मामले की जांच की जाएगी.
कांग्रेस लगातार कार्रवाई की मांग कर रही है. पार्टी के एक डेलीगेशन ने 24 अगस्त को उत्तराखंड के गवर्नर लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (रिटायर्ड) से भी मुलाकात की और निष्पक्ष जांच की मांग की और आरोप लगाया कि नड्डा के आश्वासन के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई.
ये भी पढ़ें-ओडिशा बीजेपी में घमासान, केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम ने लगाया कैबिनेट से हटाने की…

