Tuesday, March 10, 2026

Kangana Ranaut : अपने बयानों से सोशल मीडिया पर छा गई है मंडी से बीजेपी प्रत्याशी, अब कहा-मोदी जी ने रुकवाया तीसरा विश्व युद्ध

भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आज़मा रही अभिनेत्री कंगना रनौत Kangana Ranaut सोशल मीडिया पर छाई हुई है. रोज़ उनके भाषणों को छोटी छोटी क्लिप को हज़ारों लोग रिट्वीट कर रहे हैं. ये बात और है कि बॉलीवुड की क्वीन के भाषणों को सुन लोगों को उनकी फिल्म झांसी की रानी कम और तनु-वेड्स मनु के तनु ज्यादा याद आ रही है. लोग हंसते-हंसते लोट पोट होने वाले इमोजी के साथ कंगना के भाषणों को शेयर कर रहे है.

इसी कड़ी में जिस ताजा बयान पर लोग कह रहे है कि पापा ने थर्ड वर्ल्ड वॉर रुकवा दी वो ये है कि, “पुतिन से लेकर यूक्रेन तक नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन की उम्मीद कर रहा है. पुतिन से ले कर यूक्रेन तक मोदी जी के चेहरे पर देखते रहते हैं: हमें समझाएं, हमारा मार्ग दर्शन करें’ शायद इसी लिए आज तीसरा विश्व युद्ध नहीं हो रहा है.”

अगर अमिताभ बच्चन जी के बाद आज किसी को इंडस्ट्री में सम्मान मिलता है तो वो मुझे मिलता है- Kangana Ranaut

इससे पहले कंगना का अपने को अमिताभ बच्चन के बाद सबसे चहेता कलाकार बताने वाला बयान भी खूब सुर्खियों में रहा, कंगना ने एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा था, “सारा देश हैरान है कि वो बेटी, वो कंगना. चाहे मैं राजस्थान चली जाऊं, चाहे में बंगाल चली जाऊं, चाहे मैं दिल्ली चली जाऊं, चाहे मैं मणिपुर चली जाऊं, ऐसा लगता है कि मानो, इतना प्यार, इतना सम्मान शायद ही मैं, दावे से कह सकती हूं कि अगर अमिताभ बच्चन जी के बाद आज किसी को इंडस्ट्री में मिलता है तो वो मुझे मिलता है.”

Kangana Ranaut ने अपनी ही पार्टी के तेजस्वी सूर्या को बताया था गुंडा

वैसे कंगना के इन हिट भाषणों का सिलसिला उनके अपनी ही पार्टी के तेजस्वी सूर्या को लेकर दिए बयान से शुरु हुआ था. जहां वो हमला तो कांग्रेस के राहुल गांधी और आरजेडी के तेजस्वी यादव पर करना चाहती थी लेकिन जबान ऐसी फिसली की अपनी ही पार्टी के दक्षिण बैंगलुरु से प्रत्याशी तेजस्वी सूर्या को गुंडा बता दिया. कंगना ने कहा, इनको खुद नहीं पता कहां आ रहे है और कहां जा रहे हैं, इस तरह के बिगड़े हुए शाहज़ादों की एक पार्टी है, चाहे वो राहुल गांधी हो जाएं, जिनको चांद पर आलू उगाने हो या तेजस्वी सूर्या हो जाएं, जो अपनी गुंडागर्दी करते हैं, मछली उछाल-उछाल कर खाते है.

कंगना का कैंपेन अभी 1 महीने और चलेगा. हिमाचल के मंडी लोकसभा सीट पर 1 जून को सातवें चरण में मतदान होना है. ऐसे में सोशल मीडिया पर लोग कंगाना को ट्रोल करते हुए कह रहे है कि, “सारा देश परेशान है कि ये गलगोटिया टॉपर प्रधानमंत्री क्यों नहीं बनी” इसके साथ ही लोग बीजेपी के उम्मीदवार के चयन पर भी हैरानी जता रहे है. लेकिन ज्यादातर लोग कह रहे है कि कुछ भी हो इंटरटेंमेंट रुकना नहीं चाहिए.

ये भी पढ़ें-Poonch Attack: पंजाब के पूर्व सीएम चन्नी के बाद तेज प्रताप ने एयर फोर्स की गाड़ी पर हुए हमले को लेकर पूछा- जो शहीद हुए वह किसके कारण हुए?

Latest news

Related news