हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से मंगलवार को फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत Kangana Ranaut ने बतौर बीजेपी प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल किया. इस मौके पर कंगना की बहन और उनकी मां भी मौजूद रहीं. कंगना ने नामांकन से पहले कहा, “यह हमारा सौभाग्य है कि पीएम मोदी बड़ी काशी से नामांकन दाखिल कर रहे हैं और मैं छोटी काशी से हूं. यह भारतवर्ष का भी सौभाग्य है कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार पीएम बनने जा रहे हैं. मैं चाहता हूं कि मुझे इस छोटी काशी से एक बार नहीं कई बार नामांकन दाखिल करने का अवसर मिले.”
Kangana Ranaut ने एक्स पर पोस्ट लिख बीजेपी को कहा धन्यवाद
नामांकन के बाद अभिनेत्री कांगना रनौत ने एक्स पर एक पोस्ट लिखा. उन्होंने लिखा, “आज मंडी संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया. मंडी लोकसभा क्षेत्र की जनता का प्यार और विश्वास देख अभिभूत हूं. मैं आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी, माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @JPNadda, जी, माननीय गृहमंत्री श्री @AmitShah जी, नेता प्रतिपक्ष श्री @jairamthakurbjp जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री @rajeevbindal जी व पार्टी के सभी गणमान्यों की आभारी हूँ कि उन्होंने मुझे मंडी की जनता की सेवा करने के लिए अवसर दिया है. मुझे पूर्ण विश्वास है कि देश में फिर एक बार मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए ऐतिहासिक जनादेश मिलेगा.
आज मंडी संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया।
मंडी लोकसभा क्षेत्र की जनता का प्यार और विश्वास देख अभिभूत हूं। मैं आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी, माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @JPNadda जी, माननीय गृहमंत्री श्री @AmitShah जी,… pic.twitter.com/KjbKOUMO4v
— Kangana Ranaut (Modi Ka Parivar) (@KanganaTeam) May 14, 2024
नामांकन से पहले अपने समर्थकों की भारी भीड़ के साथ बीजेपी प्रत्याशी कंगना रनौत रोड शो भी किया.
आपको बता दें मंडी सीट पर कंगाना के लिए जीत आसान नहीं है. कांग्रेस और बीजेपी में कड़ा मुकाबला देने के लिए यहां कांग्रेस के कद्दावर दिवंगत नेता वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह को उतारा है. विक्रमादित्य सिंह अपनी जीत को लेकर काफी आश्वस्त भी हैं. मंडी में सातवें चरण में 1 जून को मतदान होना है.

