Kalki 2898 AD Collection: साइंस-फिक्शन फिल्म ‘कल्कि 2892′ इस साल की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है . सुपरस्टार प्रभास स्टारर ये फिल्म 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. नाग अश्विन के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है और इसी ने रीलीज होने के पहले ही हफ्ते में ताबड़तोड़ कलेक्शन करके इतिहास रच दिया है.
Kalki 2898 AD Collection : फिल्म ने 15 दिन मे कितनी कमाई ?
‘कल्कि 2892 एडी’ ने रिलीज होने के 15 वें दिन 543 करोड़ 45 लाख का कलेक्शन करके शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ के लाइफ टाइम कलेक्शन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. पठान’ का लाइफटाइम कलेक्शन 543 करोड़ 5 लाख था. अब प्रभाष की फिल्म ‘कल्कि 2892 एडी’ का अगला निशाना रणबीर कपूर स्टाटर ‘एनिमल’ है जिसका लाइफ टाइम कलेक्शन 536 करोड़ 36 लाख का था .
कल्कि 2898 एडी ने पहले हफ्ते में ही दिखाया था कमाल
कल्कि 2898 एडी ने रीलीज के साथ ही महाबंपर ओपनिंग की थी और तब से लगतार बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है. भारत में ये फिल्म पिछले 15 दिन में 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है. हालांकि पहले हफ्ते के मुकाबले में दूसरे हफ्ते में कलेक्शन ग्राफ में थोड़ी गिरावट आई है, इसके बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचा रही है.
कमाई की बात करें तो फिल्म ‘कल्कि 2892 एडी’ ने पहले हफ्ते में 414 करोड़ 85 लाख का जबर्दस्त कलेक्शन किया था. वहीं दूसरे हफ्ते के वकेंड में फ्राइडे को फिल्म ने 16 करोड़ 7 लाख , शनिवार को 34 करोड़ 15 लाख और रविवार को 44 कोरड़ 35 लाख , सोमवार को 10 करोड़ 4 लाख , मंगलवार को 8 करोड़ 8 लाख, बुधवार को 7 करोड़ 5 लाख की कमाई की थी.
फिल्म ने रीलीज के 15 वें दिन भी अच्छी कमाई की है. सिने क्रिटिक सैकनिल्क के अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट में कहा गया है कि ‘कल्कि एडी’ ने रिलीज होने के 15वें दिन यानी दूसरे हफ्ते में गुरुवार को 6 करोड़ 7 लाख की कमाई की है.
इसमें तेलुगु में फिल्म ने 1 करोड़ 65 लाख , तमिल में 6 लाख , हिंदी में 4 करोड़, कन्नड़ में 1 लाख और मलयालम में 35 लाख की कमाई की है.
‘कल्कि 2892 एडी’ 600 करोड़ के बजट में बनी फिल्म है. इस फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में सुपर स्टार प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन, कमल हासन और दिशा पटानी मौजूद हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि पठान के रिकार्ड तोड़न के बाद क्या ये फिल्म अब रणबीर कपूर स्टारर एनिमल का राइफटाइम कलेक्शन 536 करोड़ 36 लाख का रिकार्ड भी पार पायेगी या नहीं.

