Jharkhand Monsoon session: शुक्रवार से शुरु होगा सत्र, हेमंत सोरेन सरकार पेश करेगी अनुपूरक बजट

Jharkhand Monsoon session: शुक्रवार से शुरु हो रहे झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र से पहले गुरुवार को रांची में एक पहले सर्वदलीय बैठक हुई. झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने आगामी मानसून सत्र के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए एक सर्वदलीय बैठक बुलाई. इस बैठक में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शामिल हुए. उनके साथ ही मंत्री रामेश्वर उरांव, आजसू पार्टी के विधायक लंबोदर महतो और सीपीआई (एमएल) लिबरेशन के विधायक विनोद सिंह भी बैठक में मौजूद रहे. हालांकि, कहा जाने लगा की बीजेपी के लोग इस बैठक में नहीं मौजूद थे. लेकिन स्पीकर महतो ने बाद में साफ किया कि रांची के विधायक सीपी सिंह बैठक में देर से पहुंचे थे.

Jharkhand Monsoon session में छह कार्य दिवस होगें

सत्र 26 जुलाई से शुरू होकर 2 अगस्त को समाप्त होगा. शुक्रवार से शुरु होने वाले सत्र में कुल छह कार्यदिवस होंगे. शनिवार और रविवार को छुट्टी रहेगी. मौजूदा विधानसभा का ये आखरी सत्र होगा. इस साल के अंत में झारखंड में विधानसभा चुनाव होने है.

29 जुलाई को हेमंत सोरेन सरकार पेश करेगी अनुपूरक बजट

झारखंड विधानसभा में सोमवार यानी 29 जुलाई को अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा. विधानसभा चुनावों से पहले हेमंत सोरेन सरकार के इस बजट पर 30 जुलाई को चर्चा की जाएगी.
हंगामेदार रहेगा बजट सत्र
बुधवार को दिल्ली में बीजेपी नेताओं ने चुनाव आयोग से मुलाकात कर और फिर गुरुवार को संसद के अंदर और बाहर बीजेपी सांसदों द्वारा मुस्लिम बहुल इलाकों में तथाकथित फर्जी तरीके से 20 से 130 % वोटरों में हुई बढौत्तरी का मुद्दा उठा साफ कर दिया है कि विधानसभा में भी वो इस मुद्दे को ज़रुर उठाएंगे.
बीजेपी का कहना है कि झारखंड की डेमोग्राफी में जिस प्रकार का परिवर्तन आया है वो देश और राज्य के लिए नुकसानदायक है… कई बूथों और प्रखंडों में जिस प्रकार का वोटों का गणित सामने आया है उसमें एक समाज और एक धर्म के लोग बड़ी संख्या में वहां के वोटर बन चुके हैं. वे लोग विदेशी घुसपैठिए हैं… ये देश को तोड़ने की एक साजिश चल रही है.

ये भी पढ़ें-Rabri Devi: मैं ललन सिंह से पूछना चाहती हूं कि उनकी मां और पत्नी कितनी पढ़ी-लिखी हैं, बार-बार महिलाओं का अपमान करने पर सीएम…

Latest news

Related news