Asad Encounter: एंकाउटर पर बोली उमेश पाल की पत्नी जया पाल, योगी ने अपनी बेटी को इंसाफ दिलाया

गुरुवार को उमेश पाल हत्याकांड में फ़रार माफ़िया से नेता बने अतीक़ अहमद के बेटे असद और उसके सहयोगी गुलाम को झांसी में यूपी एसटीएफ के मार गिराने की ख़बर के बाद एनकांउटर पर प्रतिक्रिया भी आनी शुरु हो गई है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद करती हूं- जया पाल

अतीक अहमद के बेटे असद अहमद के एंकाउटर पर उमेश पाल की पत्नी जया पालने ने प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्नाथ का धन्यवाद कहा है, जया पाल ने कहा, “मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद करती हूं. उन्होंने जो किया है बहुत अच्छा किया है. उन्होंने अपनी बेटी के सुहाग के कातिलों को सजा दिलाई. इंसाफ हुआ है…पुलिस ने बहुत सहयोग किया.”

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को योगी जी से सीख लेनी चाहिए- गिरिराज सिंह

इसके साथ ही एनकाउंटर पर राजनीतिक प्रतिक्रियाओं का भी दौर शुरु हो गया है. पटना में अतीक अहमद के बेटे असद अहमद के एनकाउंटर पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, “कानून व्यवस्था को अगर देखना हो और सामान्य नागरिक कैसे अपने को सुरक्षित महसूस करता है यह देखना हो तो बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को योगी जी से सीख लेनी चाहिए.”

अपराधियों का युग समाप्त हो गया है-यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

वहीं लखनऊ में अतीक अहमद के बेटे असद अहमद के एंकाउटर पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, “मैं STF टीम को बधाई देता हूं. जो अपराध करेगा वो बचेगा नहीं, उसे फांसी होगी और अगर पुलिस से भिड़ेगा तो पुलिस को जवाबी कार्रवाई करनी होगी. यह बहुत ऐतिहासिक कार्रवाई है और बहुत बड़ा संदेश है कि अपराधियों का युग समाप्त हो गया है.”

आपको बता दें गुरुवार को अतीक अहमद का बेटे असद और गुलाम पुत्र मकसूदन, दोनों प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड में वांछित थे और प्रत्येक पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम था. इन्हें गुरुवार को झांसी में डीएसपी नवेंदु और डीएसपी विमल के नेतृत्व में यूपीएसटीएफ की टीम ने एक मुठभेड़ में मार गिराया है. यूपी एसटीएस का दावा है कि दोनों के पास अत्याधुनिक विदेशी हथियार बरामद हुए है.

ये भी पढ़ें- अदालत में पेश हुए माफिया Ateek-Ashraf, कोर्ट के बाहर अतीक को पड़ी गंदी गंदी…

Latest news

Related news