जापान में आया 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी

Japan Earthquakeटोक्यो/मियाको: जापान में आज सोमवार (20 अप्रैल 2026) को एक बार फिर कुदरत का कहर देखने के लिए मिला है. जापानी समय दोपहर लगभग 4:53 बजे (भारतीय समय सुबह 11.23 बजे)  सान्रिकु तट (Sanriku Coast) के पास प्रशांत महासागर में 7.4 तीव्रता का एक अत्यंत शक्तिशाली और भूकंप आया. भूकंप का केंद्र मियाको के पूर्व में जमीन से करीब 10 किलोमीटर नीचे था. भूकंप का केंद्र सतह के करीब होने के कारण  झटके बहुत अधिक प्रभावी महसूस किए गए.

Japan Earthquake के बाद सुनामी की चेतावनी और अलर्ट

भूकंप के फौरन बाद ‘जापान मौसम विज्ञान एजेंसी’ (JMA) ने इवाते (Iwate), आओमोरी (Aomori) और होकाइडो (Hokkaido) के तटीय इलाकों के लिए सुनामी की चेतावनी (Tsunami Warning) जारी कर दी है. जेएमए ने अनुमान जताया है कि समुद्र में 3 मीटर (लगभग 10 फीट) तक ऊंची लहरें उठ सकती हैं.

ताजा अपडेट: इवाते के कुजी पोर्ट (Kuji Port) पर 80 सेमी (0.8 मीटर) की सुनामी लहरें दर्ज की जा चुकी हैं, जबकि मियाको पोर्ट पर 40 से 70 सेमी की लहरें देखी गई हैं. प्रशासन ने लोगों को तुरंत ऊंचे स्थानों पर जाने के निर्देश दिए हैं.

जापानी स्केल पर 5+ की तीव्रता, टोक्यो तक हिलीं इमारतें

भूकंप इतना तेज था कि आओमोरी (Aomori) में जापानी तीव्रता स्केल पर 5-Strong दर्ज की गई, जहाँ लोगों के लिए खड़ा होना भी मुश्किल हो गया. इसके झटके सैकड़ों किलोमीटर दूर राजधानी टोक्यो तक महसूस किए गए, जिससे वहां की गगनचुंबी इमारतें काफी देर तक हिलती रहीं. सुरक्षा के लिहाज से टोक्यो और आओमोरी के बीच ट्रेन सेवाओं को फिलहाल रोक दिया गया है.

पुराने जख्म हुए ताजा

यह वही क्षेत्र है जो 2011 के विनाशकारी ‘ग्रेट ईस्ट जापान अर्थक्वेक’ (9.0 तीव्रता) का गवाह रहा है. हालांकि, जापान की मजबूत भूकंप-रोधी तकनीक और त्वरित अलर्ट सिस्टम के कारण फिलहाल किसी बड़े जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है.

JMA की अपील: “तटवर्ती और नदी किनारे के इलाकों से तुरंत हट जाएं। सुनामी की लहरें बार-बार आ सकती हैं। जब तक आधिकारिक रूप से चेतावनी हटा न ली जाए, सुरक्षित स्थानों पर ही रहें।”

पैसिफिक सुनामी वार्निंग सेंटर ने कहा है कि कुछ क्षेत्रों में खतरा कम हुआ है, लेकिन स्थानीय प्रशासन अभी भी हाई अलर्ट पर है. रेस्क्यू टीमें और कोस्ट गार्ड स्थिति की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं.

Latest news

Related news