Monday, June 29, 2026
Home Breaking News जय कन्हैयालाल’ के उद्घोष से गूंजा सारा देश,देशभर के मंदिरों में...

जय कन्हैयालाल’ के उद्घोष से गूंजा सारा देश,देशभर के मंदिरों में मची जन्माष्टमी की धूम

0
720
Janmashtami Celebration
Janmashtami Celebration

Janmashtami Celebration : रात के 12 बजते ही क्या मथुरा, क्या द्वारका और क्या देशभर के कृष्ण मंदिर..एक साथ भयो प्रगट गोपाल के जयघोष के गूंज उठा. दिन भर से कन्हा के आगमन की प्रतीक्षा मे खड़े भक्तों को उनके परम प्रिय कान्हा जी के दर्शन हुए औऱ माखन मिश्री के भोग के साथ लोग जन्माष्टमी का त्योहार धूम धाम के साथ मनाते दिखे.

Janmashtami Celebration  सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में की पूजा अर्चना

भगवान के जन्म के साथ ही मंदिरों में  गंगाजल, दूध, दही, शहद, घी से बना चरणामृत से भगवान का अभिषेक किया गया और फिर उन्हें 56 भोग का भोग लगाया गया. कान्हा को जन्म के बाद लोगों के बीच लाया गया और श्रद्धालु  जो  दिन भर भगवन के जन्म के इंतजार में थे ,उन्होंने भगवन को झूला धूलाकर उन्हें माखन मिश्री का भोग लगाकर अपनी पूजा संपन्न की. देश भर के मंदिरों और जहां कहीं भी भगवान के जन्मोत्व के लिए व्यवस्था की गई थी, वहां लंबी लंबी कतारें दिखीं. दिल्ली से लेकर मथुरा और राजस्थान से कर गुजरात, महाराष्ट्र तक कोन कोने में जय कन्हैयालाल की गूंज सुनाई दी

मथुरा में श्री कृष्णा जन्मभूमि में विशेष पूजा अर्चना   

उडीसा के भुवनेश्वर में विशेष पूजा  

दिल्ली के इस्कान मंदिर में हजारों की संख्या में भक्त जमा हुए 

सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल ) के इस्कॉन मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़