Jamui:पत्नी से वीडियो कॉल के दौरान पति ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

संवाददाता मो.अंजुम आलम, जमुई : Jamui  में पत्नी के साथ वीडियो कॉल के दौरान गोली मारकर पति के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. घटना जमुई जिले के चंद्रदीप थाना क्षेत्र के इस्लामनगर गांव की है. यहां पत्नी से झगड़ा होने के बाद पति ने खुद को देशी कट्टा से गोली मारकर आत्महत्या कर ली.

Jamui
                         Jamui

इसकी जानकारी पुलिस को दी गई फिर मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा घटना स्थल से एक देशी कट्टा, एक खोखा को बरामद किया गया. साथ ही मृतक के शव को कागजी प्रक्रिया पूरी कर रविवार को सदर अस्पताल लाया गया. जहां डाक्टर के द्वारा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव को परिजन के हवाले कर दिया गया है. मृतक की पहचान चंद्रदीप थाना क्षेत्र के इस्लामनगर निवासी यमुना चौधरी के पुत्र जितेंद्र कुमार के रूप में हुई है.

ये भी पढ़ें: UP Police में 2024 लोकसभा चुनाव से पहले होंगे बदलाव, बड़े अफसरों के होंगे तबादले

Jamui: पति पत्नी के बीच चल रहा था विवाद

बताया जा रहा है कि जितेंद्र कुमार प्रेम प्रसंग में मिर्जागंज की रहने वाली आरती कुमारी से डेढ़ वर्ष पहले शादी की थी. शादी के बाद सब कुछ ठीक-ठाक था. इस दौरान एक बेटा भी हुआ. लेकिन 17 दिसंबर को अचानक पत्नी आरती कुमारी बिना पति को बताएं अलीगंज के दूसरे लड़के के साथ मायके चली गई थी. इसी बात को लेकर दोनों पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था. शनिवार की देर रात पत्नी के साथ वीडियो कॉल पर बातचीत भी हुई थी. तभी दोनों के बीच झगड़ा हो गया. जिसके रंजिश में जितेंद्र ने देशी कट्टा से अपने ही सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली. वहीं पुलिस घटना के हर पहलुओं पर जांच पड़ताल कर रही है.

Latest news

Related news