तिहाड़ जेल में बंद मंत्री सत्येंद्र जैन को VIP ट्रीटमेंट देने के मामले में जेल अधीक्षक निलंबित,जांच के आदेश दिये गये

देश के सबसे अनुशासित जेलों में से एक तिहाड़ जेल में दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन को VIP ट्रीटमेंट देने के मामले में जेल नंबर 7 के अधीक्षक नप गये हैं.

दिल्ली सरकार के कारागार विभाग ने अपने जांच के बाद कहा है कि पहली नजर में पाया गया है कि जेल नंबर 7 के अधीक्षक अजीत कुमार अपनी जिम्मेदारियां निभाने में असफल रहे हैं.

जेल विभाग ने मामले में लापरवाही बरतन के मामले में अजीत कुमार के तत्काल निलंबित कर दिया है , और उनके खिलाफ जांच के भी आदेश दिये गये हैं.

अजीत कुमार तिहाड़ जेल के अंदर उस जेल के इंचार्ज हैं जिनमें दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन को रखा गया है.

मनी लांड्रिंग मामले में गिरफ्तार सत्येंद्र जैन के मामले में प्रवर्तन निदेशायल ने कोर्ट को अहम जानकारियां दी हैं.इडी ने अदालत को बताया  है कि तिहाड़ जेल में एक अज्ञात द्वारा सत्येंद्र जैन के पैरों की मसाज करवाते देखा गया था.

Latest news

Related news