Friday, March 13, 2026

इजराइल और हमास के बीच सीजफायर पर बनी सहमति,15 महीनों बाद गाजा में लौटेगी शांति

Israel-Hamas Ceasefire :  पिछले 15 महीनों से एक दूसरे को नेस्तनाबूद करने की जिद पर अड़े  इजराइल और हमास ने अब गाजा में विनाशकारी युद्ध को रोकने के लिए संघर्ष विराम समझौते पर सहमति जताई है. ये जानकारी मध्यस्थों के माध्यम में बुधवार को सामने आई. इस समझोते के साथ बंधकों की रिहाई के लिए भी रास्ता खुला है. कतर और अमेरिका काफी समय से इजरायल और हमास के बीच सीजफायर के लिए बातचीत कर रहे थे. ये सीजफायर अमेरिका और कतर की मध्यस्थता के कारण ही संभव हो पाया है.अमेरिकी राष्ट्रपति ने देश को इसके बारे में जानकारी दी है.

Israel-Hamas Ceasefire : लंबी कूटनीतिक बातचीत के बाद मिली सफलता

अमेरिकी राष्ट्रपति  दो बाइडेन ने कहा कि ” आज, मिस्र और कतर के साथ संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा कई महीनों की गहन कूटनीति के बाद, इजरायल और हमास युद्धविराम और बंधक समझौते पर पहुंच गए हैं. इसे पूरा करने के उनके प्रयासों में मेरी कूटनीति कभी नहीं रुकी. मैं जल्द ही इसके बारे में और बात करूंगा।

डोनल्ड ट्रंप के सत्ता संभालने से पहले बाइडेन की बड़ी उपलब्धि  

माना जा रहा है कि डोनल्ड ट्रंप के सत्ता संभालन से पहले ये शांति समझौता (सीजफायर)  बाइडेन प्रशासन के लिए बड़ी उपलब्धि है. अमेरिका ने इससे पहले मध्यस्थता करके इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच युद्धविराम कराया था.

इस बीच एक खबर ये भी आई कि इजरायल ने हमास पर नई शर्तें थोपने का आरोप लगाते हुए सीजफायर रोकने की भी कोशिश की लेकिन बाद में दोनों पक्ष शांति समझौते के लिए राजी हो गये.

इजराइल और हमास के बीच शांति समझौते के लिए कतर मे पिछले कई हफ्तों से बातचीत चल रही थी. आखिरकार जिन शर्तों पर सीजफायर हुआ उसके मुताबिक

हमास की तरफ से चरणबद्ध तरीके से बंधकों की रिहाई की जायेगी

इजराइल भी सैकड़ों फलस्तीनी कैदियों की रिहाई और गाजा में विस्थापित लोगों को वापस लौटने की अनुमति देगा.

समझौते के तहत युद्ध से हुई तबाही वाले इलाकों में जरुरी आवश्यक मानवीय सहायता पहुंचना भी शामिल है.

इस सीजफायर की पुष्टि अमेरिका और हमास की तरफ से कर दी गई है लेकिन अभी इजारइल की तऱफ से इस पर घोषणा होना बाकी है. अधिकारियों को मुताबिक इस सीजफायर के बारे मे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन गुरुवार को संबोधन कर सकते हैं.फिलहाल हुए समझौते के मुताबिक ये युद्ध पहले कम से कम छह सप्ताह के लिए रुकेगा, फिर इसको पूरी तरह से समाप्त करने पर बातचीत शुरू होगी.

Latest news

Related news