Iran-Israel War: बंदर अब्बास/यरूशलम (26 मार्च 2026): मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है. एक इजरायली अधिकारी ने दावा किया है कि इजराइल के हमले में ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के नौसैनिक बल के प्रमुख रियर एडमिरल अलीरेज़ा तंगसिरी (Alireza Tangsiri) की मौत हो गई है.
Iran-Israel War में रणनीतिक बंदरगाह ‘बंदर अब्बास’ पर हमला
रिपोर्ट्स के अनुसार, यह हमला ईरान के प्रमुख दक्षिणी बंदरगाह शहर बंदर अब्बास में हुआ. यह क्षेत्र ईरान की नौसेना के लिए रणनीतिक रूप से सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि यह स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) के बेहद करीब है.
इजरायली मीडिया (Times of Israel) के अनुसार, तंगसिरी पर यह हमला तब हुआ जब वह समुद्री अभियानों की समीक्षा कर रहे थे. एक अनाम इजरायली अधिकारी ने बताया कि तंगसिरी ने हाल ही में वैश्विक तेल आपूर्ति को बाधित करने के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद करने और विदेशी जहाजों पर हमला करने के आदेश दिए थे.
कौन थे रियर एडमिरल अलीरेज़ा तंगसिरी?
तंगसिरी 2018 से IRGC नेवी के कमांडर के रूप में कार्यरत थे. उनकी मुख्य भूमिका फारस की खाड़ी और होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरानी नौसेना की रणनीति तैयार करना थी. उनके नेतृत्व में ही ईरानी नौसेना अक्सर अंतरराष्ट्रीय तेल टैंकरों और पश्चिमी देशों के जहाजों को चुनौती देती रही है.
क्या कहता है ईरान?
फिलहाल, ईरानी सरकार या IRGC की ओर से इस दावे पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. गौरतलब है कि जनवरी 2026 में भी तंगसिरी की मौत की खबरें उड़ी थीं, जिसे ईरान ने “इजरायली प्रोपगैंडा” करार दिया था. हालांकि, इस बार इजरायली अधिकारियों का दावा काफी पुख्ता नजर आ रहा है.
दुनिया पर क्या होगा असर?
अगर तंगसिरी की मौत की पुष्टि होती है, तो यह ईरान के लिए एक अपूरणीय क्षति होगी. इसकी वजह ये है कि इस रुट के पर ईरान के कड़ी पकड़ कारण ही अमेरिका समेत दुनिया के देश ईरान के आगे नतमस्तक होते दिखाई दे रहे हैं. अमेरिका बार बार लगातार ईरान से ‘बातचीत’ का दावा कर रहा है क्योंकि स्ट्टे ऑफ हार्मुज पर अभेद्य किलाबंदी के कारण पूरी दुनिया में तेल और जरुरी सामानों की आपूर्तिका संकट खड़ा हो गया है. खास कर खाड़ी के देशों से पूरी दुनिया में सप्लाई होने वाले तेल और गैस का कम से कम 20 प्रतिशत हिस्सा इसी रास्ते से गुजरता है.
जानकार मान रहे हैं कि रियर एडमिरल अलीरेज़ा तंगसिरी की मौत को लेकर इजराइल का दावा अगर सही निकलता है तो निश्चित तौर पर यहां क्षेत्रीय युद्ध का खतरा बढ़ जायेगा. ईरान पहले ही इजरायल पर सीधे मिसाइल और ड्रोन हमले कर चुका है. अपने शीर्ष कमांडर की मौत का बदला लेने के लिए वह संघर्ष को और तेज कर सकता है.
इतना ही नहीं तंगसिरी का जाना ईरान की समुद्री घेराबंदी की क्षमता को बड़ा झटका दे सकता है. तंगसिरि के जाने से इरान के नौसैनिक क्षमता को जोर का झटका लगेगा.
दावे पर इजराइल ने क्या कहा ?
इजरायली सेना (IDF) ने अभी तक इस ऑपरेशन पर आधिकारिक तौर पर ‘नो कमेंट’ की नीति अपनाई है,लेकिन ये घटना ईरान के भीतर घुसकर किए जा रहे सिलसिलेवार हमलों का हिस्सा मानी जा रही है.

