Tuesday, March 3, 2026

ईरान और इजराइल के बीच सीजफायर का ऐलान,अमेरिकी राष्ट्रपति ने किया ट्वीट !

Iran-Israel Ceasefire : ईरान और इजरायल के बीच सीजफायर पर सहमति बन गई है. इसके बारे में जानकारी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ट्वीट से सामने आई है. ट्रंप ने अपने एक्स एकाउंट पर लिखा है कि “ईरान और इजरायल के बीच अब सीजफायर लागू होता है.” ट्रंप ने एक तरह से ये स्पष्ट कर जिया है कि भले ही ईरान ने इजरायल पर ताजा हमले किए हैं, लेकिन अब दोनों के बीच जंग रुक गई है.

Iran-Israel Ceasefire : ईरान के हमले के बाद आया ट्रंप का ट्वीट

अमेरिकी राष्ट्रपति का ये ट्वीट ईरान के इजराइल पर एक साथ 6 मिसाइल लांच करने के बाद आया है. ईरान ने ऑपरेशन ‘बेशर्त फतह’ के तहत इजराइल पर छह मिसाइलों को एक साथ लॉन्च किया. ईरान ने अपने हमले में अल उदीद एयर बेस और ईराक में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया.

ईरान ने अपने परमाणु संयंत्रों पर हमले के खिलाफ बदले कार्रवाई के तहत ये हमला किया.अमेरिकी राष्ट्रपति का ये बयान ईरान के इस जबर्दस्त हमले के कुछ घंटे बाद ही आया है.

 कुवैत में उड़ाने  निलंबित, इंडियो ने जारी की एडवायजरी 

ईरान के हमलों की गूंज इतनी जबर्दस्त थी कि इसकी आवाज दोहा तक सुनाई दी. दोहा तक पहुंची धमाके की गूंज के बाद कुवैत एयरवेज ने अपनी उड़ानें निलंबित कर दीं, वहीं इंडिगो एयरलाइंस ने यात्रा संबंधी एडवाइजरी जारी की . दोहा में भारत के दूतावास ने अपने नागरिकों से घर के अंदर ही रहने की सलाह दी है.

अमेरिका को संयुक्त राष्ट्र की चेतावनी, पुतिन ने भी धमकाया  

इस बीच संयुक्त राष्ट्र (UN) प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस ने चेतावनी दी कि ईरान पर अमेरिका के किये हमले मिडिल इस्ट को खतरनाक रास्ते की तरफ ले जा सकते हैं. वहीं रुसी राष्ट्रपति पुतिन ने भी चेतावनी दी कि बढ़ते हुए हमले दुनिया को बड़े खतरे के पास लेकर जा रहे है.वहीं ईरान ने अपने इरादे साफ करते हुए कहा है कि जब तक नेतन्याहू (इजराइली प्रधानमंत्री) घुटनों पर नहीं आ जाते, तब तक हमले जारी रहेंगे.

ईरान ने बंद किया स्ट्रेट ऑफ हार्मोज (Strait Of Hormuz) 

वहीं ईरान ने अपने उपर हुए हमले का दवाब पूपी दुनिया को दिया है. ईरान ने अपने देश से होकर गुजरने वाले दुनिया के सबसे बड़े तेल निर्यातक मार्ग को बंद करने का फैसला किया है और इसे ईरान की संसद से भी मंजूरी मिल गई है.  स्ट्रेट ऑफ हार्मोज वो जलमार्ग है जहां से जहां से दुनिया के कुल तेल निर्यात का पांचवा हिस्सा गुजरता है. ईरान के इस कदम का असर किसी ना किसी तरह से पूरी दुनिया पर असर पड़ने वाला है क्योंकि  स्ट्रेट ऑफ हार्मोज से ना केवल ईरान बल्कि सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और कुवैत से भी कच्चे तेल का निर्यात होता है. ऐसे में ईरान का ये फैसला पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था को हिलाकर कर रख देने वाला साबित हो सकता है.

इस बीच खबर है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप बढ़ते संकट के बीच चर्चा के लिए  व्हाइट हाउस में अपने सिचुएशन रूम में अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम से मुलाकात कर रहे हैं. ईरान-ईजराइल संघर्ष के कारण उपजे हालत का जायजा लेने के लिए ट्रंप और NATO के नेता हेग में एकत्रित होने वाले हैं.. माना जा रहा है कि ईरान के मिसाइल हमले और अमेरिका के जवाबी कार्रवाई से मिडिल ईस्ट में अस्थिरता बढ़ने का खतरा हैं. ये एक लंब वक्त तक चलने वाले युद्ध का संकेत हो सकता है .

Latest news

Related news