Sunday, February 15, 2026

विदेशी खिलाडी भेजे जायेंगे उनके घर,बीसीसीआई का बड़ा फैसला

IPL 2025 Suspended :  भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के कारण बीसीसीआई ने आईपीएल 2025 को स्थगित करने का फैसला लिया गया है. बीसीसीआई की तरफ से कहा गया है कि उनकी प्राथमिता सबसे पहले सभी विदेशी खिलाडियो सुरक्षित उनके घर पहुंचाना है.आइपीएल के सभी मैच आज से 9 मई से स्थगित कर दिये गये हैं.अब आइपीएल के बाकी मैचेज कब होंगे इसकी घोषणा बीसीसीआई आने वाले दिनों में कर सकती है. भारत में IPL 2025 की शुरुआत 22 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन में हुई थीं जहां पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु  के बीच खेला गया था.

IPL 2025 Suspended : 8 मई को धर्मशाला में मैच किया गया स्थगित 

आइपीएल के इस सीजन में 8  मई तक  58 मैच खेले जा चुके हैं. 8 मई को धर्मशाला में खेले जा रहे मुकाबले को बीच में ही रद्द कर दिया गया  और स्टेडियम को खाली कर लिया गया था. सभी खिलाडियों को सुरक्षित पहुंचाने के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई गई और उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया.

भारत पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव को देखते हुए आइपीएल के इस सीजन को यहीं रोक दिया गया है. हालात समान्य होने पर बाकी बचे मैचेज खेले जायेंगे. .जानकारों के मुताबिक एक विकल्प ये भी है कि  खाली स्टेडियम में मुकाबले कराये जाये.  जानकारो के मुताबिक बीसीसीआई दर्शकों के स्टेडियम आने पर पाबंदी लगाकर मैच करा सकती है.

दरअसल  पिछले साल लोकसभा चुनाव के दौरान भी आईपीएल के मैच दो हिस्सों मे कराये गये थे. पहला हिस्सा 22 मार्च से 7 अप्रैल तक खेला गया वहीं बाकी के मैच चुनाव की तारीखें तय होने के बाद प्लेऑफ शेड्यूल बना कर केला गया था.

पाकिस्तान में पीएसएल 2025 भी रद्द 

भारत में आईपीएल की तरह पाकिस्तान में भी पाकिस्तान सुपर लीगPakistan Super League चल रहा है. पीएसएल 2025 की शुरुआत 11 अप्रैल को हुई हुई थी जबकि भारत में आईपीएल का आगाज 22 मार्च को हुआ. आईपीएल 2025 की तरह ही पीएसल में भी मेगा नलामी के जरिये खिलाडियों का ऑक्शन हुआ था , जिसमें कई विदेशी खिलाडी जो आईपीएल ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे, उन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग का रुख कर लिया था. डेविड वॉर्नर, डेरिल मिचेल, जेसन होल्डर, रासी वैन, और केन विलियमसन जैसे धुरंधर खिलाड़ी भारत में अनसोलेड रहने के बाद  पीएसल के लिए पाकिस्तान चले गये थे.

Latest news

Related news