IndiGo Emergency Landing : राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (IGI Airport) पर शनिवार सुबह एक बड़ा विमान हादसा टल गया। विशाखापत्तनम (Vizag) से दिल्ली आ रही IndiGo एयरलाइन की फ्लाइट 6E579 में तकनीकी खराबी की आशंका के बाद एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित करनी पड़ी।
IndiGo Emergency Landing:पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा…
जानकारी के मुताबिक, Boeing 737-800 विमान में उड़ान के दौरान इंजन फेलियर या अन्य तकनीकी खराबी के संकेत मिले. स्थिति को गंभीर देखते हुए पायलट ने तुरंत इमरजेंसी घोषित की और दिल्ली एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को अलर्ट किया. सुबह करीब 10:52 से 10:54 बजे के बीच इस घटना के बाद एयरपोर्ट के रनवे 28 पर फुल इमरजेंसी लागू कर दी गई.
एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट, सभी उड़ानें रोकी गईं
मानक विमानन सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत एयरपोर्ट पर दमकल गाड़ियां, एम्बुलेंस और रेस्क्यू टीमों को तैनात किया गया.कई उड़ानों को होल्ड पर रखा गया. कुछ फ्लाइट्स के रूट भी डायवर्ट किये गये ताकि इमरजेंसी लैंडिंग को प्राथमिकता दी जा सके.इस दौरान पूरे एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट जैसी स्थिति बनी रही.
सुरक्षित लैंडिंग, सभी 160 यात्री सुरक्षित
राहत की बात यह रही कि विमान ने सफलतापूर्वक सुरक्षित लैंडिंग कर ली. फ्लाइट में करीब 160-161 लोग सवार थे, जिनमें यात्री और क्रू मेंबर्स भी शामिल थे.
सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और एयरपोर्ट स्टाफ की निगरानी में टर्मिनल तक पहुंचाया गया. इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है.
IndiGo ने दी आधिकारिक जानकारी
IndiGo एयरलाइन ने सोशल मीडिया के जरिए पुष्टि की कि सभी यात्री और क्रू मेंबर्स पूरी तरह सुरक्षित हैं. एयरलाइन ने इसे एक एहतियाती कदम बताया जो सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत उठाया गया.
एविएशन एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इस तरह की इमरजेंसी लैंडिंग पूरी तरह सुरक्षा मानकों के अनुरूप होती है और पायलट का समय पर लिया गया निर्णय बड़ी दुर्घटना को टाल सकता है.
दिल्ली IGI एयरपोर्ट पर हुई इस घटना ने एक बार फिर साबित किया कि सख्त सुरक्षा प्रोटोकॉल और पायलट की सतर्कता किस तरह बड़ी दुर्घटनाओं को टाल सकती है. समय रहते उठाए गए कदमों से सैकड़ों जिंदगियां सुरक्षित बच गईं.

